फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike riding miscreants attacked garage operator, injured.

बाइक सवार बदमाशों ने गैरेज संचालक पर किया हमला, घायल.

Sun, 21 Feb 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants attacked garage operator, injured.
मरदह। थाना क्षेत्र के मटेहू चट्टी पर तीन बाइक पर सवार लाठी-डंडे एवं लोहे के राड से लैस छह बदमाशों ने एक ट्रक गैरेज के संचालक पर रविवार को धावा बोलकर उसे घायल कर दिया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। तहरीर पर दो नामजद एवं तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया। मऊ जिले के सराय लखंसी थाना के पलीगढ़ निवासी आनंद यादव (25) की मटेहू चट्टी पर ट्रक गैरेज की दुकान है। पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक संचालक ने ट्रक बनवाया था और बीस हजार रुपया बाकी लगा दिया था। कई दिनों से मिस्त्री आनंद यादव पैसे का तकादा कर रहा था। जब उसके द्वारा बनाया गया ट्रक उसकी दुकान के सामने से गुजर रहा था तो उसने ट्रक रोक कर पैसा मांगा, जिसके बाद चार हजार रुपया मिला। कुछ देर बाद आधा दर्जन की संख्या में तीन बाइक से सवार लोग दुकान पर पहुंचे और ट्रक मिस्त्री आनंद को लाठी-डंडे और लोहे के राड से मारपीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आस-पास के लोग अभी कुछ समझ पाते हमलावर फरार हो गए। घायल ट्रक मिस्त्री ने दो नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक चालक विशाल गोड़ निवासी बहादुरपुर थाना मधुबन मऊ, ट्रक मालिक गुड्डू यादव के खिलाफ नामजद एवं तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए पीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed