फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike riding cloth businessman shot injured, condition critical

बाइक सवार कपड़ा व्यवसायी को मारी गोली घायल, हालत गंभीर

Wed, 08 Dec 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bike riding cloth businessman shot injured, condition critical
थाना क्षेत्र के सक्कापुर गांव के पास बुधवार की देर शाम नकाबपोश हौसला बुलंद दो बदमाशोंने बाइक सवार एक कपड़ा व्यवसायी को गोली मारकर घायल कर दिया। वह दुकान बंदकर पत्नी के साथ घर जा रहे थे। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। इधर घायल को मऊ जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सक्कापुर गांव निवासी कपड़ा व्यवसायी सुनील उर्फ राजू वर्मा (35) की मरदह बाजार में कपड़े की दुकान है। वहीं इसी बाजार में उनकी पत्नी ब्यूटी पार्लर की दुकान चलाती है। रोज की तरह देर शाम को दुकान बंद करके वहअपनी पत्नी के साथ बाइक से घर जा रहा थे। घर से करीब तीन सौ मीटर पहले सक्कापुर गांव के मोड़ के पास पहले से घात लगाकर बैठे दो नकाबपोश हमलावरों ने मोड़ पर बाइक की गति धीमी होते ही व्यापारी को लक्ष्य करके दो फायर झोंक दिया। एक गोली व्यापारी सुनील उर्फ राजू के पेट में लगी। वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े। बाइक पर पीछे बैठी पत्नी की चीख पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचना दिए बिना ही उपचार के लिए मऊ स्थित चिकित्सालय में लेगए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी स्थित चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध प्रभारी थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बताया कि गोली चलने की सूचना पर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। घायल के परिजनों द्वारा बिना पुलिस को सूचना दिए ही उसे उपचार के मऊ लेकर चले गए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।घटना का कारण जमीन संबंधी विवाद या कोई अन्य कारण से हुई है। इसको लेकर तरह -तरह की चर्चाएं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed