{"_id":"6080702f8ebc3e8cf75e8c7a","slug":"bike-rider-dies-due-to-vehicle-hit-one-injured-ghazipur-news-vns586150529","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत, एक घायल
विज्ञापन
हंसराजपुर उपकेंद्र के पास सड़क हादसे में अर्जुन की मौत के बाद बिलखते परिवार के लोग।
- फोटो : GHAZIPUR
मनिहारी। शादियाबाद थाना क्षेत्र के यूसुफपुर-हंसराजपुर पावर हाउस के पास बुधवार को चार पहिया वाहन के धक्के से बिना हेलमेट के बाइक चला रहे व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरे बाइक सवार की हेलमेट लगाने से जान बच गई। फिलहाल उसका उपचार मऊ स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
शाहपुर शमशेर खां गांव निवासी झारखंडेय यादव (57) बाइक से हंसराजपुर बाजार जा रहे थे। वहीं पीछे से जंगीपुर थाना क्षेत्र के देवकठिया निवासी अर्जुन यादव ( 20) बाइक से ससुराल शिकारपुर सादात से घर लौट रहे थे। यूसुफपुर-हंसराजपुर पावर हाउस के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने ओवरटेक के चक्कर में सामने से आ रही दोनों बाइकों में धक्का मार दिया। हादसे के बाद जब तक आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचते चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इधर बिना हेलमेट बाइक चला रहे अर्जुन यादव के सिर के पीछे गंभीर चोट आने से वह बेहोश हो गया। हेलमेट लगाने से शमशेर खां का बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया। इधर ग्रामीण अर्जुन एवं शमशेर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी लेकर आए, जहां डाक्टरों ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। जबकि शमशेर की हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए मऊ ले गए। इधर युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य सीएचसी पहुंच गए और शव देखकर दहाड़े मारकर रोने लगे। मृतक की पत्नी लक्षमिना अपनी आठ माह की पुत्री को गोद में लेकर बिलख रही थी। मनिहारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा.प्रभाकर ने इलाज करते समय अर्जुन के पाकेट से 70 हजार रुपये और उसके हाथ में सोने की अंगूठी पुलिस को दे दी।
इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवप्रताप वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तलाश शुरू कर दी गई। साथ ही मृतक के पास से मिले पैसे और अन्य सामान परिवार को सुपुर्द कर दिया गया है।