{"_id":"6908ed1388c1584a510473b3","slug":"bike-rider-dies-after-collision-with-bolero-companion-injured-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-141647-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के रेवसा कट के पास रविवार की रात वाराणसी से आ रही बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। साथी घायल हो गया। दोनों बाइक से हाईवे पार कर रहे थे। हादसे के बाद चालक बोलेरो लेकर भाग गया। चिलार गांव निवासी सरोज बिंद ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि छोटा भाई संतु बिंद (30) गांव के दीपक के साथ बाइक से सहेड़ी गांव गया था। रात में वे घर लौट रहे थे। रेवसा कट के पास बाइक से हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान वाराणसी से गाजीपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित बाेलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में छोटा भाई संतु बिंद और दीपक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बोलेरो लेकर भाग गया। आसपास के लोगों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। इधर रास्ते में ही संतु की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग रोते- बिलखते अस्पताल पहुंच गए। शव देख पत्नी मुनिता देवी और परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। परिजनों के बिलखने की आवाज सुनकर दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गांव के लोग परिवार के सदस्यों को सांत्वना देने में जुटे रहे। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सरोज बिंद की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मवेशी को धक्का मार पेड़ से टकराई कार, तीन घायल-भांवरकोल। थाना क्षेत्र के कुंडेसर स्थित प्रहलादपुर गांव के पास रविवार की रात सड़क के बीचोबीच आए मवेशी को धक्का मारते हुए कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में बछड़े की मौत हो गई। वहीं चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक की गंभीर हालत देख मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। मच्छटी चौकी प्रभारी श्यामजी ने बताया कि नंदगंज थाना के सहेड़ी गांव निवासी सुंधाशु राम मुहम्मदाबाद श्रद्धकर्म में शामिल होने के लिए कार से आया था। देर रात किसी रिश्तेदार को छोड़ने भांवरकोल गया था। वहां से वह मुहम्मदाबाद जा रहा था। प्रहलादपुर गांव के पास गाजीपुर- भरौली मार्ग पर अचानक मवेशी आ गया और कार के धक्के से वह दूर जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। इधर, कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक सुंधाशु राम, प्रिंस और अन्नू घायल हो गईं। तीनों को मुहम्मदाबाद सीएचसी भेजा गया है। जहां से डॉक्टरों ने सुधांशु राम को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष संतोष राय ने बताया कि सड़क किनारे खड़ी कार को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।