{"_id":"67e83d4ce5180303f3005841","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-truck-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-130251-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
हरपुर गांव स्थित परशुराम मंदिर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह पत्नी को ले जाने के लिए ससुराल जा रहा था।
चंदौली जनपद के धानापुर थानाक्षेत्र के चैतापुर गांव निवासी पंकज दुबे (28) बाइक से ससुराल जीवपुर जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे हरपुर गांव स्थित परशुराम मंदिर के पास पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां स्थिति खराब देखकर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के ससुर गोपाल तिवारी ने बताया कि पंकज दुबे पत्नी को अपने घर ले जाने के लिए ससुराल आ रहे थे लेकिन इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में शामिल ट्रक का पता लगाया जा रहा है।
परिजनों की तहरीर पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।