फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike rally held for a ban on cow slaughter and for national honor.

Ghazipur News: गो हत्या पर प्रतिबंध और राष्ट्रीय सम्मान के लिए निकाली बाइक रैली

Tue, 28 Jul 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bike rally held for a ban on cow slaughter and for national honor.
सरजू पांडेय पार्क से गौ हत्या पर प्रतिबंध और राष्ट्रीय सम्मान को लेकर पत्रक सौंपने जाते संत,
गाजीपुर। देश में गो-हत्या पर प्रतिबंध लगाने और गोवंशों को राष्ट्र सम्मान दिलाने को लेकर शहर के रूईमंडी स्थित शिवमंदिर में सोमवार को जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शामिल संत, समाजसेवी बाइक रैली निकालकर सरजू पांडेय पार्क पहुंचे, इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार परिसर में हरि नाम का संकीर्तन करते हुए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक नायब तहसीलदार अतिरिक्त ज्योति सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

भोला गिरी महाराज ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह आठ बजे रूईमंडी के बूढ़े महादेव मंदिर में राम नाम के संकीर्तन के साथ हुआ। इस दौरान संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं ने गोवंश के संरक्षण और राष्ट्र कल्याण की कामना की। इसके बाद महामंडलेश्वर बलराम दास महाराज और गंगासागर महाराज की देखरेख में संत-महात्माओं और अन्य लोगों ने बूढ़े महादेव मंदिर से बाइक रैली निकाली। यह रैली शहर के रूईमंडी, नखास, टाउनहाल, लालदरवाजा, मिश्र बाजार, महुआबाग, अफीम फैक्ट्री तिराहा, कचहरी होते हुुए सरजू पांडेय पार्क पहुंचा। रैली में शामिल लोग कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। अभियान के पहले चरण में 27 अप्रैल को देश की सभी तहसीलों पर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा जा चुका है। दूसरे चरण में देश के सभी जिला मुख्यालयों पर दुबारा ज्ञापन सौंपा गया। वहीं, 27 अगस्त को तीसरे चरण के तहत फिर से मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर गो-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध एवं गाय को राष्ट्र स्तरीय सम्मान दिलाने की मांग को उठाया जाएगा। इस मौके पर जेपी चौरसिया, अखिलेश सिंह, डब्बू श्रीवास्तव, रवि राज गुप्ता, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed