फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike overturns while saving goat, field officer dies

Ghazipur News: बकरी को बचाने में पलटी बाइक, फील्ड ऑफिसर की मौत

Tue, 25 Jun 2024 02:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Bike overturns while saving goat, field officer dies
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव के पास सोमवार को अचानक सड़क के बीचोबीच आई बकरी को बचाने में अनियंत्रित बाइक पलट गई। हादसे में एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर की मौत हो गई। दो दिन की छुट्टी बिताने के बाद वापस बाइक से दिलदारनगर स्थित कार्यालय पर जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद कोतवाली तमलपुरा गांव निवासी बृजेश यादव (26) एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में फील्ड ऑफिसर के पद पर तैनात थे। उनकी तैनाती दिलदारनगर स्थित कंपनी की शाखा पर हुई थी। शनिवार व रविवार दो दिन की छुट्टी होने पर गांव चले गए थे। वहां से सुबह बाइक से कार्यालय लौट रहे थे। जैसे ही बहुआरा गांव के पास पहुंचे सड़क के बीचोबीच अचानक बकरी आ गई। उसे बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। बृजेश लहूलुहान होकर सड़क पर अचेत हो गए। आस-पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भदौरा सीएचसी लेकर आई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर बिलंब होने पर सहकर्मी ने जब मृतक के मोबाइल पर फोन किया तो पुलिस ने घटना की जानकारी दी। जानकारी होने ही अन्य कर्मी पहुंच गए और घटना की सूचना परिजनों को दी। मृतक चार भाइयों एवं एक बहनों में दूसरे नंबर पर था, प्राइवेट नौकरी के जरिए ही परिवार का जीविकापार्जन करते थे। पिता और अन्य भाई घर पर ही रहकर खेती-बाड़ी का काम देखते हैं। बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed