फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike got stuck in vehicle and dragged for 100 meters, three died

Ghazipur News: वाहन में फंसकर 100 मीटर तक घिसटती गई बाइक, तीन की मौत

Sun, 12 Jan 2025 04:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 04:55 AM IST
विज्ञापन
Bike got stuck in vehicle and dragged for 100 meters, three died
मरदह। पलहीपुर डगरहा गांव के समीप वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक वाहन में फंसकर बाइक करीब 100 मीटर घसीटती चली गई थी। सभी मृतक जंगीपुर थाना क्षेत्र के मानपुर गांव के निवासी थे। इसमें एक नेत्रहीन और दो मजदूर थे।जंगीपुर थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी श्याम लाल (50) बाइक से गांव के ही अच्छेलाल (35) और प्रदीप राम (27) को लेकर घर से रात आठ बजे निकले। परिवार के लोगों के मुताबिक वह किसी निमंत्रण में जाने की बात कहेे थे। पलहीपुर डगरहा गांव के समीप वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर देर रात किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। अनुमान लगाया जा रहा कि किसी बड़े वाहन ने पीछे से धक्का मार दिया और बाइक उसमें फंसकर सौ मीटर तक घिसटती चली गई।
विज्ञापन

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बाइक के परखच्चे तक उड़ गए थे। मौके पर ही नेत्रहीन श्याम लाल की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए घायल अच्छे लाल और प्रदीप राम को जिला अस्पताल भेजा। शनिवार की सुबह इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। परिवार के मुताबिक दोनों मजदूरी कर भरण-पोषण करते थे।ा

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed