फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike goes into pit, youth dies after being crushed by truck

Ghazipur News: गड्ढे में गई बाइक, ट्रक से कुचलकर युवक की मौत

Wed, 27 Sep 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bike goes into pit, youth dies after being crushed by truck
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में रौजा त्रिमुहानी के पास मंगलावर की देर रात ट्रक से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार सड़क पर बने गड्ढे में चला गया था। इतने में पीछे से आ रही ट्रक की चपेट में आ गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

रात करीब साढ़े नौ बजे एक युवक मुहम्मदाबाद बाइक से शहर की तरफ आ रहा था। रौजा त्रिमुहानी के पास बाइक लेकर सड़क पर बने गड्ढे में चला गया। इतने में तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। करीब 20 मिनट बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

मृतक के पास मिले मोबाइल की मदद से उसकी पहचान दिनेश यादव (40) निवासी सहादतपुरा जिला मऊ के रूप में हुई है। वहीं, घटना के चलते करीब घंटेभर तक जाम लगा रहा। इस संबंध में शहर कोतवाल अशेष नाथ सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed