फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bihar BJP also be bad

बिहार से भी बुरा हाल होगा भाजपा का

Tue, 28 Feb 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर Updated Tue, 28 Feb 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bihar BJP also be bad
लंका मैदान में बसपा की चुनावी सभा में कार्यकर्ताओं का अभिवादन करती पूर्व मुख्यमंत्री मायावती।
मंगलवार को शहर के लंका मैदान में आयोजित जनसभा में बसपा मुखिया मायावती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, भारतीय जुमला पार्टी हो गई है और इस दल के नेता जुमलेबाज। भाजपा का यूपी में बिहार से भी बुरा हाल होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुरु तथा अमित शाह को चेला बताते हुए कहा कि गुरु-चेला मिलकर लोकसभा चुनाव की तरह झूठे चुनावी वादे कर जनता को भ्रमित कर सत्ता पाना चाहते हैं, लेकिन इस बार गुरु-चेला के साथ बबुआ का भी सफाया होना तय है।
विज्ञापन


कहा कि केंद्र और प्रदेश की गलत नीतियों से जनता परेशान है। जनसभा में वह पूर्वांचल राज्य बनाने से लेकर नौकरी में आरक्षण, तीन तलाक, लव जेहाद पर खुल कर बोलीं। अपने भाषण में गाजीपुर के सांसद तथा रेलराज्य मंत्री मनोज सिन्हा की जहां खींचाई कीं, वहीं बाहुबली मुख्तार अंसारी और उनके परिवार का बचाव किया और उनके प्रति संवेदना जताई।
विज्ञापन


मायावती ने 53 मिनट के भाषण में भाजपा और सपा पर जमकर निशाना साधा। कहा सपा का हमेशा दागी चेहरा रहा है। सपा सरकार में शुरू से ही अराजकता व जंगलराज कायम रहा है, इस सरकार में चोरी, डकैती, लूट, हत्या, अपहरण, महिला उत्पीड़न, गुंडागर्दी, जमीनों पर जबरन कब्जा तथा संप्रदायिक दंगे और तनाव आदि की घटनाएं काफी ज्यादा चरम पर रही हैं और यही मुख्य कारण है सरकार के चलते प्रदेश में हर समय हर तरफ सुरक्षा और आतंक का माहौल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास के काम भी यहां आधे अधूरे किए गए जिन के प्रचार प्रसार के नाम पर गरीब जनता का करोड़ों रुपया मीडिया के ऊपर बेदर्दी से खर्च कर दिया गया है। जबकि यह धन गरीबों के हित में खर्च किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले ही अपनी हार मान चुकी है। अब दूसरे और तीसरे नंबर की लड़ाई लड़ रही है। 

बसपा की सरकार बनते ही गुंडे-माफिया, भ्रष्टाचारियों ओर सांप्रदायिक तत्वों के जंगलराज का सफाया हो जाएगा। खुलेआम घूम रहे अपराधी जेल में होंगे। गरीबों के मुकदमे अभियान चलाकर लिखे जाएंगे। यूपी में बसपा अकेले दम पर सरकार बनाएगी। कांग्रेस और सपा का स्वार्थपूर्ण गठबंधन है।


मुसलमान सपा-कांग्रेस गठबंधन को वोट देकर बर्बाद न करें। मंगलवार को सदर विधानसभा प्रत्याशी संतोष यादव, जमानियां के अतुल राय, जहूराबाद के कालीचरण राजभर, जंगीपुर के मनीष पांडेय, जखनियां के संजीव कुमार, मुहम्मदाबाद विधानसभा प्रत्याशी सिबगतुल्लाह अंसारी, सैदपुर के राजीव किरण के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित कर सातों सीटों पर बसपा को जीत दिलाने के लिए जनता से अपील कर रही थीं। जनसभा में जोनल को-आर्डिनेटर मुनकाद अली, पूर्व सांसद अफजाल अंसारी, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, रमाशंकर राजभर, जिलाध्यक्ष रामप्रसाद गुड्डू आदि लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed