{"_id":"63518ec93ca31945bf7277e2","slug":"big-vehicles-banned-in-the-city-for-two-days-route-diverted-ghazipur-news-vns6800875164","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में दो दिनों तक बड़े वाहन प्रतिबंधित, रूट हुआ डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में दो दिनों तक बड़े वाहन प्रतिबंधित, रूट हुआ डायवर्ट
विज्ञापन
दीपावली त्योहार मद्देनजर पुलिस प्रशासन की टीम अलर्ट हो गई है। एक तरफ जहां दो दिनों तक बड़े वाहनों के आवागमन को लेकर रूट डायवर्ट किया गया है। वहीं एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस टीम, जीआरपी एवं आरपीएफ ने बृहस्पतिवार को स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। बुधवार की देर शाम सीओ सिटी गौरव कुमार एवं सदर एसडीएम प्रतिभा मिश्रा के नेतृत्व में सड़कों की पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया।
दीपावली के मद्देनजर पुलिस टीम ने बाजार में भ्रमण किया। वहीं एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी और सीओ गौरव कुमार के नेतृत्व में टीम ने सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। साथ ही आरपीएफ डॉग स्क्वायड वाराणसी द्वारा पूरे स्टेशन परिसर को और आने जाने वाली गाड़ियों की जांच की गई। साथ ही यात्रियों को जागरूक भी किया गया।
वहीं सदर एसडीएम ने प्रमुख बाजारों की पटरियों पर हुए अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया। एसपी सिटी ने बताया कि 21 अक्टूबर की सुबह आठ बजे से 24 अक्टूबर की शाम नौ बजे रात तक लागू रहेगा। विशेश्वरगंज से मिश्रबाजार की तरफ किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। मिश्रबाजार की ओर किसी भी वाहन को आवागमन की अनुुमति नहीं होगी। नखास से किसी भी प्रकार के वाहनों को चीतनाथ की ओर से नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
ऐसे ही गोइजी मोड़ से किसी भी प्रकार का वाहन कोतवाली की ओर नहीं आएगा। आमघाट तिराहे से कोई भी वाहन कोतवाली की ओर नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रकाश नगर चौराहे से भारी वाहन को मिरानपुर शक्का की ओर मोड़ दिया जाएगा। रौजा तिराहा से भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। बंद्रीचंद्र पोखरा तिराहा से भारी वाहन शहर क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेंगे। पीजी कालेज से भारी वाहनों का भी प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।