फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Big relief: doctor and health workers report negative

बड़ी राहत: चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव

Thu, 16 Apr 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Big relief: doctor and health workers report negative
शहर के पांच रास्ता पर लोगों द्वारा बंद किया गया गली। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिले से भेजे गए संदिग्धों के सैंपल की रिपोर्ट लगातार निगेटिव आ रही है। बृहस्पतिवार को 29 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सबसे राहत की बात यह है कि इसमें कोरोना की जांच में तैनात किए गए छह चिकित्सक समेत स्वास्थ्य कर्मियों, रेलवे स्टाफ आदि के भी 34 सैंपल शामिल थे। इनमें से 29 की रिपोर्ट आ गई है। इससे प्रशासनिक अधिकारियों में राहत है। आज विभिन्न स्थानों से कुल 19 लोगों की सैंपलिंग भी की गई है। इस प्रकार, जिले भर से कुल 245 लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है, जिसमें से 39 लोगों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। शुरुआती दौर में पांच लोग पाजिटिव आए लेकिन उसके बाद से परिणाम लगातार निगेटिव ही आ रहा है।
विज्ञापन

सबसे पहले शहर के महुआबाग स्थित मस्जिद में मिले कुल 14 जमातियों में तीन पाजिटिव आए। अगले ही दिन दिलदारनगर में भी वह दो मरीज मिले जो इन जमातियों से मिले-जुले थे तथा जलसे में शामिल हुए थे। इसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया तथा गतिविधियों का पता लगाकर हर ओर से इनकी खोज की गई जो भी संदिग्ध दिखे उनकी सैंपलिंग की गई। स्वास्थ्य विभाग को जहां भी संदिग्ध समझ में आ रहा है। वहां लोगों की सैंपलिंग की जा रही है। कोरोना ड्यूटी में लगाए गए समस्त स्टाफ तथा क्वारंटीन स्थलों, रेलवे के स्टाफ, जिला जेल के पांच कैदियों आदि हर जगह सैंपलिंग की गई। बुधवार को भी 27 संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आई। करीब 22 दिनों से जिले में एक भी मरीज नहीं मिला, जिससे लोगों में राहत है। दिलदारनगर में पुलिस ने 29 लोगों की सूची तैयार की। उन्हें जिला मुख्यालय स्थित रेलवे प्रशिक्षण केंद्र में क्वारंटीन किया गया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. उमेश कुमार ने बताया कि अब लगातार रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। कोरोना ड्यूटी में लगाए गए स्टाफ भी इससे मुक्त है। यह बहुत सूकून देने वाली खबर है। कोरोना से डरने की आवश्यकता नहीं है। सतर्क रहें और घरों में रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed