फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Big action on Ganesh Dutt mishra associate of mafia Mukhtar Ansari in ghazipur property worth 14 crores kurk

Ghazipur: माफिया मुख्तार अंसारी के सहयोगी गणेश दत्त पर बड़ी कार्रवाई, 14.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Wed, 12 Oct 2022 05:55 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 12 Oct 2022 05:55 PM IST
सार

गाजीपुर में पुलिस एवं राजस्व टीम ने माफिया मुख्तार के सहयोगी गणेश दत्त मिश्रा की 14 करोड़ 20 लाख रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की। गैंगस्टर एक्ट 14(1) के तहत यह कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
Big action on Ganesh Dutt mishra associate of mafia Mukhtar Ansari in ghazipur property worth 14 crores kurk
गाजीपुर: मुख्तार अंसारी के करीबी गणेश दत्त मिश्रा की 14.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया और आईएसआई 191 गैंग सरगना मुख्तार अंसारी और उसके सहयोगियों पर पुलिस-प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। बुधवार को गाजीपुर में पुलिस एवं राजस्व टीम ने माफिया मुख्तार के सहयोगी गणेश दत्त मिश्रा की 14 करोड़ 20 लाख रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की। गैंगस्टर एक्ट के तहत नगर रजदेपुर देहाती में तीन और कपूरपुर मौजा में स्थित एक भू-संपत्ति को जब्त किया गया।

विज्ञापन


मऊ के पूर्व विधायक और आईएसआई 191 गैंग सरगना मुख्तार अंसारी और गैंग के सक्रिय सदस्यों के साथ परिजनों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन लगातार कार्रवाई करने में जुटी है। गाजीपुर एसपी रोहन पी बोत्रे के नेतृत्व में पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम बुधवार सुबह 11.30 बजे रौजा स्थित श्रीराम कॉलोनी पहुंची।

विज्ञापन

गाजीपुर एसपी बोले- ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी

मुनादी कराकर रजदेपुर देहाती स्थित गणेश दत्त मिश्रा की 153 वर्ग मीटर व 76.2 वर्ग मीटर, कपूररपुर मौजा स्थित 2540 वर्ग मीटर और गणेश के पिता शिवशंकर मिश्रा के नाम से मौजूद 260 वर्ग मीटर भू-सम्पत्ति को कुर्क किया गया। इन सभी भू-संपत्तियों को मुख्तार अंसारी ने संगठित अपराध से अर्जित किए गए धन से गणेश दत्त मिश्रा एवं उसके पिता के नाम से खरीदी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुर्क की इन चारों भू-संपत्तियों का अनुमानित मूल्य 14 करोड़ 20 लाख रुपये है। एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि लगातार तीन महीने से मुख्तार अंसारी गैंग पर शिकंजा कसा जा रहा है। गैंग आईएसआई 191 के सक्रिय सदस्य गणेश दत्त मिश्रा की 14 करोड़ 20 लाख रुपये की चार भू- संपत्तियों को जब्त किया गया है। गैंग के अन्य सक्रिय सदस्यों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई लगातार होगी।

तीन माह में 63 करोड़ की संपत्ति कुर्क 

Big action on Ganesh Dutt mishra associate of mafia Mukhtar Ansari in ghazipur property worth 14 crores kurk
गाजीपुर: मुख्तार अंसारी के करीबी गणेश दत्त मिश्रा की 14.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर में तीन माह में मुख्तार एवं सहयोगियों की 63 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। वहीं एसपी सिटी एवं एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में गठित टीम मुख्तार और गैंग के सक्रिय सदस्यों का ब्यौरा खंगाल रही है। जिससे अपराध द्वारा अर्जित किए गए बेनामी संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई की जा सके। करीब दो वर्ष पूर्व रौजा स्थित श्रीराम कॉलोनी स्थित गणेश दत्त मिश्रा की छह मंजिला भवन को जिला प्रशासन ने ध्वस्त कराया था।
पढ़ें: BHU के पूर्व कुलपति, रजिस्ट्रार और डीन पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, कोर्ट ने भेजा समन
 

वहीं करीब दो से तीन माह पूर्व ईडी का भी छापा पड़ा था। एक बार फिर जिला पुलिस-प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई चर्चा में है। शासन के निर्देश पर मुख्तार अंसारी और उसके सहयोगियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति बनी ही हुई है। एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि मुख्तार अंसारी का फाइनेंस एवं पैसे का काम गणेश दत्त मिश्रा ही देखता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed