फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Big action in case of running illegal PCO in Ghazipur District jail

Ghazipur News: जेल में अवैध PCO चलाने के मामले में बड़ी कार्रवाई, जेलर व डिप्टी जेलर निलंबित; पढ़ें पूरा मामला

Mon, 17 Mar 2025 10:23 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 17 Mar 2025 10:23 AM IST
सार

गाजीपुर जिला जेल में बंदियों को मोबाइल फोन पर बात कराने के मामले में शासन स्तर से बड़ी कार्रवाई की गई है। डीजी जेल ने जेलर और डिप्टी जेलर को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Big action in case of running illegal PCO in Ghazipur District jail
गाजीपुर जेल का है मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिला जेल में प्राइवेट नंबर से कॉल कराने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। अवैध रूप से जेल के अंदर से फोन कॉल करवाने की पुष्टि होने के बाद डीजी जेल ने जेलर राकेश कुमार वर्मा, डिप्टी जेलर सुखवती देवी को निलंबित कर दिया। इधर, जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह पर कार्रवाई के लिए शासन को लिखा पत्र लिखा गया है।

विज्ञापन


बता दें कि जेल के अंदर से फोन कॉल करवाने के मामले में पुलिस-प्रशासन की जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। इस दौरान डीआईजी जेल की जांच में सभी दोषी पाए गए। जांच में जेल में अवैध पीसीओ चलाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


बिहार में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी विनोद गुप्ता के फोन पर बात करने और पीड़ितों को धमकाने का मामला सही पाया गया। उसने कॉल कर मामले में गवाही न देने की बात कही थी। बदले में पैसा देने का वादा किया था। मामले का संज्ञान लेकर जांच के बाद डीजी जेल ने निलंबन की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस-प्रशासन की जांच से पता चला कि विनोद के साथ ही और भी बंदी-कैदियों को मोबाइल फोन पर बात कराई गई है। कई बंदी-कैदियों को वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने का मामला सामने आया है। सुविधा लेने वालों को मोटी रकम देनी पड़ती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed