फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bicyclist old man dies after being hit by pickup

पिकअप के धक्के से साइकिल सवार की मौत

Fri, 21 Oct 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bicyclist old man dies after being hit by pickup
मरदह थाना क्षेत्र के टिसौरी गांव निवासी शादा राजभर (60) की वाराणसी-गोरखपुर फोर लेन पर बढुआ गोदाम पुल के पास पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। वह मऊ से साइकिल पर अंडा लेकर घर लौट रहा था। इस दौरान पीछे से आ रही पिकअप ने साइकिल में धक्का मार दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। मऊ जनपद की सराय लखंसी थाना पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक शादा राजभर हर दो-तीन दिन पर मऊ अंडा लाने साइकिल से जाता था। वह गांव में एक झोपड़ी डालकर अंडे की बिक्री करता था। हर बार की तरह शुक्रवार को भी वह अंडा लेकर घर लौट रहा था। लोगों का कहना है कि वह सालों से एक छोटी सी झोपड़ी में दुकान लगाकर अंडे की बिक्री की करता था। अपने परिवार का पालन-पोषण दुकान से ही करता था। घटना के बाद राजभर बस्ती समेत पूरे गांव में शोक की लहर है। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार में दो बच्चे अनिल राजभर, रामचंद्र राजभर और पत्नी प्रभावती देवी हैं। अनिल राजमिस्त्री का काम करता है। छोटा बेटा रामचंद्र मजदूरी करता है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed