{"_id":"57ffccfc4f1c1bf62d28ed92","slug":"bharat-solder-leela","type":"story","status":"publish","title_hn":"परे भूमि नहिं उठत उठाए बर करि कृपासिंधु उर लाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परे भूमि नहिं उठत उठाए बर करि कृपासिंधु उर लाए
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Thu, 13 Oct 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
परे भूमि नहिं उठत उठाए बर करि कृपासिंधु उर लाए
परंपरा के अनुसार हर वर्ष की तरह इस साल भी दशहरा के दूसरे दिन बुधवार की रात अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी की ओर से शहर के सकलेनाबाद में भरत मिलाप की लीला हुई। चारों भाइयों के मिलते ही श्रद्धालुओं की आंखें डाबडबा गई। पुष्प वर्षा होने लगी। लोग राम की जय-जय कर करने लगे। लगा कि मानो अयोध्यावासी राम के स्वागत में उमड़ पड़े हों और हर कोई उनसे मिलने को आतुर हो उठा ।
गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर स्थित सकलेनाबाद में भरत मिलाप होने की वजह इस मार्ग पर वाहनोें का आवागमन दोपहर बाद से बंद कर दिया। रात सात बजते-बजते सैकड़ों लोग मेला में पहुंच गए। श्रद्धालुओं को चारों भाइयों के मिलन का इंतजार था। रात साढ़े 12 बजे जैसे ही लोगों के कानों में बाजा की आवाज पहुंची और भगवान राम रथ पर आते दिखाई दिए, लोग खुशी झूम उठे। भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान जैसे ही रथ से उतरकर मंच पर पहुंचते ही कोलाहल शांत हो गया।
सबकी नजरे चारों भाइयों पर टिक गई। चारो भाइयों का मिलन होते ही लोगों की आंखे नम हो गई। राम का जयघोष होने लगा।कमेटी के सदस्यों सहित अन्य लोगों ने चारों भाइयों की आरती उतारी। आयोजन को सफल बनाने में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दीनानाथ गुप्ता, मंत्री ओमप्रकाश तिवारी बच्चा, ब़डे पंडित, जैमिनीदत्त त्रिवेणी सहित रामलीला कमेटी के अन्य सदस्योें का सहयोग रहा। सदर सीओ उदयनाथ सिंह, एसआई सुभाष सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहे।