फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bhajans echoed at the 41st anniversary of Hanuman Temple

Ghazipur News: हनुमान मंदिर के 41वें वार्षिकोत्सव में गूंजे भजन

Mon, 25 May 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Bhajans echoed at the 41st anniversary of Hanuman Temple
घोसी नगर के बस स्टेशन स्थित श्री हनुमान मंदिर का 41वां वार्षिकोत्सव रविवार को मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन रमाशंकर राय के नेतृत्व में किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। रामचरितमानस की चौपाइयों और भजनों से परिसर गूंज उठा। मानस व्यास जवाहर मास्टर के नेतृत्व में राकेश उर्फ दीवाना, श्यामलाल शर्मा उर्फ बबलू शर्मा, लौजार चौहान, रामकृत चौहान, जयराम यादव ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु देर तक भावविभोर होकर झूमते रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान की आरती उतारकर परिवार और समाज की खुशहाली की प्रार्थना की। आयोजक रमाशंकर राय ने कहा कि मंदिर का वार्षिकोत्सव प्रत्येक वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से समाज में भाईचारा, प्रेम एवं आध्यात्मिक चेतना का विस्तार होता है। आरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मुन्नूलाल वर्मा, मृत्युंजय वर्मा,सुनील वर्मा ,पवन वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed