{"_id":"6abc06d674007b94f6088404","slug":"bhagat-singh-and-comrade-vishwanath-singh-were-remembered-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-161220-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: भगत सिंह और कामरेड विश्वनाथ सिंह को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: भगत सिंह और कामरेड विश्वनाथ सिंह को किया याद
विज्ञापन
गाजीपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ब्रांच कमेटी रानीपुर की ओर से 28 सितंबर को रामगढ़ में शहीदे आजम भगत सिंह के जन्म दिवस और कामरेड विश्वनाथ सिंह कुशवाहा के शहादत दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता जनता इंटर कॉलेज नारंगपुर रानीपुर के पूर्व प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह कुशवाहा ने की। संचालन भाकपा के जिला सचिव एवं जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष जनार्दन राम ने किया।
मुख्य वक्ता रामचंद्र बौद्ध ने तथागत गौतम बुद्ध, डॉ. भीमराव आंबेडकर और भगत सिंह के सपनों के भारत विषय पर विचार रखे। मुख्य अतिथि मरदह के पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय सिंह यादव ने शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने तथा सामाजिक एकजुटता के साथ आगे बढ़ने की अपील की। इस दौरान शशिकांत सिंह, लछीराम वनवासी, दौलत राम, अवधेश राम और निर्गुण कुशवाहा को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अन्य लोगों को संविधान की पुस्तक भेंट की गई। समापन पर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के बाद आयोजकों की ओर से मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर इस्तीफे की मांग की गई। इस दौरान नारेबाजी भी की गई। आयोजक सुभाष सिंह कुशवाहा ने आभार जताया।