फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Believe in working, not in lying: Afzal

काम करने में विश्वास, झूठ बोलने में नहीं ः अफजाल

Tue, 12 Jul 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Believe in working, not in lying: Afzal
सेवराई/जमानिया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-3 (बैच-1) के अंतर्गत नवनिर्मित स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के दो संपर्क मार्ग एवं भदौरा ब्लाक क्षेत्र के एक नवनिर्मित संपर्क मार्ग का सांसद अफजाल अंसारी ने विधायक ओमप्रकाश सिंह की मौजूदगी में मंगलवार को फीता काटकर लोकार्पण किया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 357.96 लाख से 5.95 किमी नवनिर्मित नई बाजार-देवैथा मानइर सड़क से डेवढ़ी-रोहुणा संपर्क मार्ग का डेवढ़ी मोड़ पर एवं 3.43 लाख की लागत से 5.50 किमी नवनिर्मित दिलदारनगर-देवैथा से तियरी संपर्क मार्ग का ग्राम जबुरना तथा भदौरा ब्लाक क्षेत्र में 328.97 लाख की लागत से 5.050 किमी नव निर्मित भदौरा-देवल से गोड़सरा संपर्क मार्ग का ग्राम गोड़सरा में लोकार्पण किया।
विज्ञापन

ग्राम जबुरना में लोकार्पण के दौरान सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि हमारे कार्यकाल में दस सड़कें पूर्ण रुप से बन चुकी है। हम काम करने में विश्वास करते हैं, झूठ बोलने में नहीं। जो कुछ कार्य अधूरा है वह भी जल्द पूरा हो जाएगा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि विकास पुरुष जिस विभाग के मंत्री रहे उस विभाग को विकास की सीढ़ी पर पहुंचा दिया, वह बिकने के कगार पर पहुंच गया है चाहे रेलवे स्टेशन हो या दूरसंचार। गाजीपुर में गंगा ब्रिज बनने का पहला प्रस्ताव 1957 में फरीद साहब ने दिया था लेकिन बिहार में गंगा ब्रिज बन गया। यहां का प्रस्ताव रुक गया। बाद में मोदी सरकार में इसकी स्वीकृति हुई और काम शुरु हुआ लेकिन बाद में उसका भी बजट रुक गया था। काफी मेहनत के बाद तीन बार में बजट आया। कार्य को गति देने के लिए लगातार हमारा प्रयास जारी है। इसके बाद उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी तथा समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह, विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव, एक्सईएन जेपी यादव, जेई रमेश सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष एहसान जफर, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, प्रमोद यादव, अनिल यादव, बबलू सिंह, अनिल सिंह, दीपू यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed