{"_id":"832cb88d60746104eca7107974b45590","slug":"being-formed-on-the-ghats-informer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटों पर बनाई जा रहीं बेदियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटों पर बनाई जा रहीं बेदियां
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Sat, 14 Nov 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो छठ पूजा में अभी दो दिन का समय बाकी है, लेकिन इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। घाटों-पोखरों पर पूजा-पाठ के लिए व्रती महिलाओं और उनके परिवार वाले बेदी बनाकर अपनी जगह सुरक्षित करने का कार्य प्रारंभ कर दिये हैं। शहर के चीतनाथ घाट, कलेक्टर घाट, ददरीघाट, सिकंदरपुर घाट, अंजही घाट, स्टीमरघाट, गोलाघाट, पोस्ताघाट सहित कच्चा-पक्का घाटों के किनारे साफ-सफाई कर लोगों की तरफ से वेदी बनाने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों के गंगाघाटों पर भी वेदी बनाने का कार्य प्रारंभ हो गया है।
छठ के दिन शहर के कलेक्टर घाट, ददरी घाट, बड़ा महादेवा घाट, सिकंदरपुर घाट, चीतनाथ घाट, अंजही घाट, पोस्ताघाट, नवापुरा घाट, कोयला घाट, पत्थर घाट, मसूर घाट, छोटका महादेवा घाट सहित अन्य घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ेगा। शहर के पक्के घाटों के सीढ़ियों को छूटे हुए तो मां गंगा बह रही है, लेकिन शहर के नवापुरा, सिकंदरपुर, बड़ा महादेवा और छोटा महादेवा घाट से गंगा काफी दूरी पर बह रही है।