{"_id":"61d08effe5be9b200a1c5647","slug":"beginning-of-the-first-day-of-the-year-with-good-wishes-with-darshan-worship-ghazipur-news-vns631208745","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्शन-पूजन संग मंगल कामनाओं से की वर्ष के पहले दिन की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्शन-पूजन संग मंगल कामनाओं से की वर्ष के पहले दिन की शुरुआत
विज्ञापन
नए वर्ष के पहले दिन शहर के नवापुरा स्थित शिव-सांईं मंदिर में दर्शन के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद
- फोटो : GHAZIPUR
नव वर्ष की शुरुआत लोगों ने शनिवार को विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन और मंगल कामनाओं के साथ की। करहिया स्थित मां कामाख्या देवी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए सुबह से देर शाम तक लोगों की भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने मोबाइल के जरिये दूर मौजूद अपने शुभेच्छुओं को नववर्ष की बधाई दी। वहीं लोगों को फूल और उपहार भेंट बधाई देने का सिलसिला चलता रहा।
बीते वर्ष को विदाई के साथ नये वर्ष का स्वागत लोगों ने रात में ही आतिशबाजी और दावत के जरिये कर दिया था। शनिवार को नये वर्ष के पहले दिन बड़ी संख्या में लोगों ने सबसे पहले भगवान के दरबार में पहुंच कर दर्शन पूजन किया और मंगल कामना की। शहर के मिश्रबाजार स्थिति काली मंदिर और शिव मंदिर, चीतनाथ स्थित हनुमान मंदिर, लालदरवाजा स्थित शिव मंदिर, नवापुरा स्थित शिव-सांई मंदिर, ददरीघाट स्थित संकट मोचन मंदिर, गोराबाजार स्थित बूढ़ा महादेवा मंदिर आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया और पूरे वर्ष में मंगल होने की कामना की। श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिरों में घंट-शंख की आवाज गूंजती रही। सेवराई संवाददाता के अनुसार करहिया स्थित मां कामाख्या धाम में पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कतार में खड़े होने के बाद लोगों को मां का दर्शन मिला। मां का दर्शन-पूजन कर भक्त निहाल हो गए। इस दौरान सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान फूल माला और प्रसाद की खूब बिक्री हुई। बहुत से लोगों ने रेस्टोरेंट और होटल-ढाबों में दोस्तों और परिवार के साथ पहुंच कर लजीज भोजन किया। कई लोगों ने मित्रों के साथ घर पर ही नए साल का जश्न मनाया।
लार्ड कार्नवालिस पार्क में मनाई पिकनिक
बच्चों ने दिन भर की मौज मस्ती, पार्क के बाहर मेले जैसा रहा माहौल,
गाजीपुर। जिले में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को नव वर्ष की धूम रही। शहर के लोगों ने लार्ड कार्नवालिस पार्क में परिवार के साथ पहुंच कर पिकनिक मनाई। पार्क में बच्चों ने खूब मौज मस्ती की। गोराबाजार स्थित लार्ड कार्नवालिस पार्क में सुबह नौ बजे से ही लोगों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। एक बजते-बजते परिसर में काफी संख्या में लोगों की चहल-पहल हो गई। युवाओं पर नए वर्ष की मस्ती छाई हुई थी। अधिकांश लोग परिवार के साथ पार्क में आए थे। कुछ लोग जहां घरों से स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर लाए थे वहीं अधिकांश लोग समूह में बैठकर चिप्स, पापकार्न, मूंगफली आदि का आनंद लेते दिखाई दिए। पार्क में पूरे दिन लोगों की भीड़ रही। घूमने वालों में अधिकांश युवक और युवतियां शामिल थी। कई लोग अपने मोबाइल में इस यादगार पल को कैद करने में जुटे थे। पार्क में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। वह अपने मनोरंजन का सामान साथ ले आए थे। समूह में आए बच्चे खेलकूद में व्यस्त दिखे। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मी तैनात थे। लार्ड कार्नवालिस पार्क में दिन में दो बजे तक सौ टिकट बिक चुके थे। लार्ड कार्नवालिस पार्क में बड़ी संख्या में पिकनिक मनाने जाने वालों के चलते टेंपो और ई-रिक्शा चालकों की खूब कमाई हुई। लोगों की मजबूरी का लाभ उठाते हुए कई वाहनों के चालकों ने मनमाना किराया वसूला।