फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   B.Ed.: Opportunity to teach under the guidance of experienced teachers during the internship

बीएड : इंटर्नशिप में अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में पढ़ाने का मिलेगा माैका

Thu, 11 Jun 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
B.Ed.: Opportunity to teach under the guidance of experienced teachers during the internship
गाजीपुर। बीएड पाठ्यक्रम करने वाले छात्र-छात्राओं को अब अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में पढ़ाने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी शिक्षण क्षमता, कक्षा प्रबंधन और विद्यार्थियों से संवाद करने के कौशल में सुधार होगा। इसके लिए उन्हें राजकीय या सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से इंटर्नशिप करनी होगी। इसके तहत दो वर्ष के पाठ्यक्रम में छात्रों को 20 सप्ताह की इंटर्नशिप कराई जाएगी। इसमें पहले वर्ष चार सप्ताह और दूसरे वर्ष में 16 सप्ताह की इंटर्नशिप अनिवार्य होगी। इसका रिकार्ड भी प्रस्तुत करना होगा। प्रशिक्षण के दौरान छात्र कक्षा शिक्षण, पाठ योजना निर्माण, विद्यार्थियों के मूल्यांकन, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और विद्यालय प्रबंधन की कार्यप्रणाली को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे। प्रशिक्षुओं को अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में पढ़ाने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी शिक्षण क्षमता, कक्षा प्रबंधन और विद्यार्थियों से संवाद करने के कौशल में सुधार होगा। साथ ही सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों को भी प्रशिक्षित और ऊर्जावान युवा प्रशिक्षुओं का सहयोग मिलेगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) और मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को निर्देश दिया है कि एनसीटीई रेग्युलेशन में दी गई व्यवस्था के अनुसार प्रदेश के सभी सरकारी अथवा निजी बीएड कालेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कराया जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने बताया कि जिन क्षेत्रों में राजकीय माध्यमिक विद्यालय उपलब्ध नहीं होंगे वहां प्रशिक्षुओं को सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके तहत सभी बीएड कॉलेजों को अपने छात्र-छात्राओं की सूची समय से उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed