फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BEd examination will be conducted at 35 centers of the district

जिले के 35 केंद्रों पर संपन्न होगी बीएड परीक्षा

Sat, 31 Jul 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
BEd examination will be conducted at 35 centers of the district
जिले में छह अगस्त को 35 केंद्रों पर दो पालियों में बीएड की परीक्षा संपन्न होगी। परीक्षा को नकलविहिन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। शनिवार को डीएम ने कैंप कार्यालय पर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटीक मजिस्ट्रेट के साथ बैठक आवश्यम दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि वीडियो रिकार्डिंग के साथ ही प्रश्नपत्र खोले जाएंगे। साथ ही केंद्रों पर परीक्षा सीसीटीवी कैमरे के जद में होगी। इसके लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त होंगे।
विज्ञापन

बताया कि छह अगस्त को दो पालियों में (सुबह नौ बजे से 12 बजे तक और दोपहर दो बजे से पांच तक) संपन्न होगी। प्रत्येक दो परीक्षा केंद्रों पर केंद्र प्रतिनिधि की तैनाती किया गई है। निर्देश दिया कि तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट/ केन्द्र प्रतिनिधि कोषागार के डबल लॉक से परीक्षा प्रारंभ होने से दो घंटा पूर्व पहुंच कर प्रत्येक पाली के प्रश्न पत्र एवं ओएमआरशीट के शील्ड बंद पैकेट प्राप्त करेंगे। शील्ड पैकेट प्राप्त करने के बाद गोपीनीय पैकेट को परीक्षा केंद्र पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट / पर्यवेक्षक / केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा प्रारम्भ होने के एक घंटे पूर्व उपलब्ध कराएंगे। केंद्र व्यवस्थापक, दो कक्ष निरीक्षक तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट/ पर्यवेक्षक के सामने खुलवाएंगे। निर्देश दिया कि प्रश्नपत्र खोले जाने के समय का वीडियो रिकार्डिंग अवश्य कराई जाए। परीक्षा संपन्न हो जाने के बाद उसकी रिपोर्ट नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की नजर में होगी और परीक्षा समाप्त होने पर लिखित उत्तर पुस्तिका एवं ओएमआर सीट को कोषाकार के डबल लॉक में उसी दिन पुलिस सुरक्षा के बीच जमा कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed