फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BDC began the siege of members and value - adulation

बीडीसी सदस्यों की शुरू हुई घेराबंदी और मान-मनुहार

Wed, 20 Jan 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Wed, 20 Jan 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
BDC began the siege of members and value - adulation
मुहम्मदाबाद ब्लाक प्रमुख चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद पेशबंदियां तेज हो गई हैं। बीडीसी सदस्यों की मान-मनुहार और घेराबंदी शुरू कर दी गई है। अभी समाजवादी पार्टी और कौमी एकता दल ने ही प्रत्याशी घोषित किए हैं। मुख्य मुकाबला इनके बीच ही होने के आसार हैं लेकिन पर्दे के पीछे की राजनीति किसी भी पार्टी की गणित गड़बड़ा सकती है।
विज्ञापन



मुहम्मदाबाद ब्लाक प्रमुख का पद पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित है। कौमी एकता दल ने रामकृत सिंह यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। उनकी घोषणा के समय क्षेत्र पंचायत के कुल 111 सदस्यों में से 67 सदस्य मौजूद रहे। अभी तक की राजनीतिक परिस्थिति में रामकृत की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है।
विज्ञापन



पूर्व ब्लाक प्रमुख चंदा यादव के पार्टी छोड़ने के बाद से कौएद की चुनावी गणित में भी उलटफेर हो गया है। इससे सपा को एक तरह से संजीवनी मिल गई है। पार्टी ईंट भट्ठा संचालक रामजीत यादव को प्रत्याशी बनाया है। सांसद नीरज शेखर के करीबी रहे अंबिका यादव भी यहां से टिकट के दावेदार थे लेकिन पार्टी ने रामजीत में भरोसा जताया क्योंकि उनके भाई सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के सुरक्षा दस्ते में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा, कांग्रेस एवं बसपा में अभी ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव की कोई सुगबुगाहट नहीं दिख रही है। इन पार्टियों से जुड़े बीडीसी सदस्य किसी की भी गुणागणित बिगाड़ सकते हैं। इधर भाकपा नेता और पूर्व ब्लाक प्रमुख रामायण सिंह यादव एवं कौएद से त्यागपत्र देेने वाली पूर्व प्रमुख चंदा यादव बीडीसी सदस्यों से संपर्क कर अपनी स्थिति का आंकलन कर रहे हैं।



जानकारों का कहना है कि ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि अवधेश राय भी यहां के चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। तमाम बीडीसी सदस्य बिरजू पाल को भी आगे करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed