फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   B.Com student attacked with intent to kill

Ghazipur News: जान से मारने के इरादे से बीकॉम के छात्र पर हमला

Mon, 26 Aug 2024 01:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 01:43 PM IST
विज्ञापन
B.Com student attacked with intent to kill
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के साईमंदिर के पास तीन दिन पूर्व बाइक सवार हमलावरों ने बीकॉम के एक छात्र को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जान से मारने के इरादे से गर्दन पर ईंट पर प्रहार कर फरार हो गए। युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वाराणसी के ट्राॅमा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है। इधर, परिजन आरोपी हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए थानों का चक्कर काटने को विवश हैं, लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
विज्ञापन

सुहवल थाना क्षेत्र के सुहवल गांव निवासी प्रेम प्रकाश राय परिजनों के साथ शहर कोतवाली के झून्नूलाल चौराहा पर किराये के मकान में रहते हैं। वह पीजी कालेज में बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र हैं। बीते 23 अगस्त की दोपहर वह घर आ रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर पहुंचे छह हमलावरों ने प्रेम प्रकाश को पकड़ लिया और मारन- पीटना शुरू कर दिया। आस-पास के लोग कुछ समझ पाते की एक हमलावर ने युवक के गर्दन पर ईंट से प्रहार कर दिया, जिससे युवक अचेत हो गया। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन युवक को निजी अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर वाराणसी रेफर कर दिया। घायल के चाचा शैलेश राय ने बताया कि वाराणसी के ट्राॅमा सेंटर में भतीजे का इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बनी है। पीड़ित परिजनों ने पुलिस अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed