फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BBA student turned thief, prisoner with friends

बीबीए का छात्र निकला चोर, दोस्तों संग बंदी

Fri, 06 Jan 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर Updated Fri, 06 Jan 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
BBA student turned thief, prisoner with friends
कासिमाबाद पुलिस द्वारा पकड़ा गया चोरी का सिलेंडर के साथ आरोपियों से पूछताछ करते एसपी अरविंद सेन।
कासिमाबाद पुलिस ने शुक्रवार को डाही पुलिया पर वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक युवक को धर दबोचा। पुलिस की पूछताछ में युवक की निशानदेही पर चोरी  के 27 सिलेंडर बरामद कर पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस लाइन में  पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि इसमें पकड़ा गया रजनीश बीबीए कोर्स के फाइनल का छात्र है।
विज्ञापन

 
एसपी ने बताया कि क्षेत्र में हो रही लगातार चोरियों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ करने के निर्देश पर कासिमाबाद थानाध्यक्ष विकास पांडेय फोर्स के साथ आज दोपहर गंगौली स्थित डाही पुलिया वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच अलावलपुर चट्टी की ओर से एक बाइक सवार आता दिखाई दिया।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने उसे रुकने का इशारा किया पर वह नहीं रुका, पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा युवक को धर दबोचा। पूछताछ में युवक ने बाइक चोरी की बताई। साथ उसने बताया कि वह चोरी का सिलेंडर बेचने का काम करता है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के छुपाकर रखे 27 सिलेंडर बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने करीमुद्दीनपुर थाना के महशनपुर निवासी रजनीश कुमार, कासिमाबाद थाना के सुकहा गांव निवासी प्रवीण कुमार, परजीपाह निवासी संतोष कुमार, वेदबिहारी गांव निवासी गोविंद राम और नोनहरा थाना क्षेत्र के बौरी गांव निवासी लालबहादुर राम को गिरफ्तार किया है।


पकड़ा गया रजनीश राम इंजीनियरिंग कॉलेज सफेदाबाद बाराबंकी से बीबीए फाइनल का छात्र है। जो अपनी आवश्यकता पूर्ति  के लिए इस धंधे में लिप्त है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed