{"_id":"69efb99598904cce580e14b9","slug":"barricading-set-up-near-the-kaithi-toll-plaza-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-151450-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कैथी टोल प्लाजा के पास की गई बैरिकेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कैथी टोल प्लाजा के पास की गई बैरिकेडिंग
विज्ञापन
गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में किशोरी की मौत व पथराव का मामला तल्ख हो चुका है। कांग्रेस के 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के आने की सूचना पर सोमवार को कैथी टोल प्लाजा के पास बैरिकेडिंग कर पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया था। सिधौना तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद रही।
इधर, धरम्मरपुर से कटरिया गांव जाने वाली सड़क पर बैरिकेडिंग कर मार्ग बंद कर दिया गया है। उधर, 28 अप्रैल को सपा का प्रतिनिधिमंडल कटरिया गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगा। एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्र ने बताया कि कैथी टोल प्लाजा पर बैरिकेडिंग की गई है और पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। उन्होंने बताया कि चोचकपुर-धरम्मरपुर मुख्य सड़क से कटरिया जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई है।
इसके अलावा पीड़िता के घर के आसपास और दीनापुर चट्टी के पास भी बैरिकेडिंग की व्यवस्था की है। कटरिया गांव में दो सीओ के नेतृत्व में पीएसी की तीन कंपनी, दस इंस्पेक्टर और 100 आरक्षी तैनात हैं। पुलिस हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
इधर, सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कटरिया गांव जाएगा और किशोरी निशा के पिता सियाराम से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेगा और पार्टी की ओर से उपलब्ध आर्थिक सहायता देगा।