फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Barricading not installed even after the deaths of two children; protest held.

Ghazipur News: दो बच्चों की मौत के बाद भी नहीं लगी बैरिकेडिंग, किया प्रदर्शन

Sun, 26 Jul 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Barricading not installed even after the deaths of two children; protest held.
माहेपुर गांव में घटना स्थल के पास बैरिकेडिंग लगाने को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
करंडा । थाना क्षेत्र के माहेपुर गांव में गांगी नदी में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत के एक दिन बाद भी नदी किनारे बैरिकेडिंग नहीं लगाए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करके आरोप लगाया कि हादसे के बाद भी जिम्मेदार विभाग और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

माहेपुर गांव निवासी गुंजन, रामाधार, विरेंद्र, रामनाथ बिंद ने बताया कि लगातार बारिश के कारण गांगी नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। कई स्थानों पर पानी काफी गहरा है। इसके बावजूद नदी किनारे न तो बैरिकेडिंग कराई गई है और न ही लोगों को सतर्क करने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। समय रहते सुरक्षा के इंतजाम किए गए होते तो इस तरह की घटना नहीं होती।
विज्ञापन

मांग की कि नदी के खतरनाक घाटों पर तत्काल बैरिकेडिंग कराई जाए, चेतावनी बोर्ड लगाए जाए और बरसात के मौसम में संवेदनशील स्थानों पर निगरानी की व्यवस्था की जाए, जिससे भविष्य में कोई और हादसा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करंडा थाना क्षेत्र के माहेपुर गांव निवासी संतोष बिंद के पुत्र कृष्णा बिंद (3) और पुत्री प्रिया बिंद (5) की गांगी नदी में डूबने से मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed