{"_id":"602d5ad18ebc3ee9434b2137","slug":"bar-election-ghazipur-news-vns5752768134","type":"story","status":"publish","title_hn":"नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई
मुहम्मदाबाद में सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराते जनपद न्यायाधीश प्रशां?
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
मुहम्मदाबाद। सेंट्रल बार एसोसिएशन मुहम्मदाबाद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बुधवार को दीवानी न्यायालय परिसर में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश प्रशांत मिश्रा ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि बार और बेंच की गरिमा बनी रहनी चाहिए। मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश ने पदाधिकारियों दयाशंकर दुबे अध्यक्ष, संजय कुमार राय सचिव, सीताराम राजभर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दयाशंकर राय, संतोष गुप्ता कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मुन्ना राय सह सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद पर गोविंद नारायण सिन्हा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कहा कि हम आशा करते हैं कि नए पदाधिकारी अपने दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करेंगे। बार और बेंच की गरिमा को बनाए रखेंगे। न्यायालय परिसर में जो भी अधिवक्ताओं की समस्याएं हैं उनको तत्परता के साथ दूर किया जाएगा। सीजेएम सुनील कुमार ने कहा कि सहयोग हमेशा बना रहना चाहिए। बार के नव निर्वाचित अध्यक्ष दयाशंकर दुबे ने कहा कि अधिवक्ता हितों के लिए हमेशा संघर्ष किया जाएगा। इसके पूर्व नव निर्वाचित अध्यक्ष दयाशंकर दुबे ने स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद अधिवक्ता रितेश राय ने मुख्य दंडाधिकारी सुनील कुमार को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्रम भेंट किया। सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं ने स्वागत गीत पेश किया। इस अवसर पर सिविल जज जूडि अमित कुमार, समाज सेविका मीरा राय, वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रप्रकाश राय, कृष्णानंद राय, शिवदान तिवारी, प्यारेलाल अग्रवाल, विरेंद्र श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह, हरीशनारायण सिंह, संतोष श्रीवास्तव, अरुण कुमार, सचिदानंद राय, कमला राय, शेषनाथ राय उपस्थित थे। अध्यक्षता विनय कुमार राय तथा संचालन आलोक कुमार राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।