{"_id":"64725315b62837fbf2007a54","slug":"banner-posters-of-sp-leaders-on-stage-removed-ghazipur-news-c-20-1-226301-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मंच पर लगे सपा नेताओं के बैनर-पोस्टर हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मंच पर लगे सपा नेताओं के बैनर-पोस्टर हटाए
विज्ञापन
मंच पर लगे बैनर और कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए पोस्टर हटाए
संवाद न्यूज एजेंसी
मुहम्मदाबाद। नगर पालिका परिषद के शपथ ग्रहण समारोह में मंच पर लगे बैनर और कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए पोस्टर हटाए गए।
नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद के नव निर्वाचित चेयरमैन और सभासदों के शपथग्रहण के लिए नगर पालिका के जलकल नंबर एक में आयोजित होने वाले समारोह की तैयारी दो-तीन दिन पहले से चल रही थी। शुक्रवार को भव्य मंच बनकर तैयार हो गया था।
मंच के पीछे लगे बड़े से बैनर पर एक तरफ मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, सिबगतुल्लाह अंसारी का फोटो लगा था तो दूसरी तरफ अफजाल अंसारी, विधायक सुहैब उर्फ मन्नू अंसारी एवं नव निर्वाचित चेयरमैन रईस अहमद की फोटो लगी थी। बैनर के ऊपर सपा के सभी प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारियों का फोटो लगाया गया था। समारोह स्थल पर कई जगह इसी तरह के पोस्टर बैनर लगाए गए थे।
जब इसकी जानकारी भाजपा नेताओं को हुई तो उन्होंने उपजिलाधिकारी से शिकायत किया कि यह शपथ ग्रहण समारोह सरकारी है और उसे नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा ऐसा तैयार किया गया है जैसे लग रहा है कि यहां सपा का सम्मेलन होने जा रहा है। ऐसी स्थिति में भाजपा के सभासद शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होगे।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अधिकारी को तत्काल मंच और कार्यक्रम स्थल पर लगे सभी बैनर पोस्टर हटाकर दूसरा बैनर लगाने का निर्देश दिया। आनन-फानन में नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा सभी बैनर-पोस्टर हटाकर दूसरा बैनर लगाया गया।
इस पर एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दूसरी तरफ नगर विकास मंत्री एके शर्मा की फोटो लगी थी। बैनर बदले जाने और मंच पर सपा नेताओं का जमघट नहीं लगाए जाने के आश्वासन के बाद ही भाजपा के सभासद शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।