फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Banned meat recovered, four accused arrested

Ghazipur News: प्रतिबंधित मांस बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 Feb 2024 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Banned meat recovered, four accused arrested
गाजीपुर। शहर कोतवाली के निगाही बेग मुहल्ले में दबिश देकर पुलिस ने बृहस्पतिवार को करीब 23.5 किलो प्रतिबंधित मांस, एक लोहे की बांकी, दो चाकू और एक कुल्हाड़ी बरामद किया। साथ ही चार आरोपियों को धर- दबोचा। पूछताछ के बाद शुक्रवार को चालान कर दिया।
विज्ञापन

अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कोतवाल दीनदयाल पांडेय के नेतृत्व में भ्रमण कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर निगाही बेग मुहल्ला में दबिश देकर प्रतिबंधित मांस के साथ आरोपी शीबा परवीन, सहनाज बानो, नजमा खातून और संजीदा परवीन को धर- दबोचा। प्रतिबंधित मांस के अलावा एक बांकी, दो चाकू, एक कुल्हाड़ी, एक प्रतिबंधित मांस काटने की लकड़ी का गुटका बरामद किया गया। इस संबंध में कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि प्रतिबंधित मांस के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed