{"_id":"68f285283840df3ca90d2c89","slug":"banks-will-remain-open-today-and-the-opd-of-the-medical-college-will-run-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-140931-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: आज खुले रहेंगे बैंक और चलेगी मेडिकल कॉलेज की ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: आज खुले रहेंगे बैंक और चलेगी मेडिकल कॉलेज की ओपीडी
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में शनिवार को बैंक खुले रहेंगे। हालांकि रविवार और सोमवार को बैंक बैंक में छुट्टी रहेगी। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज अस्पताल का ओपीडी भी संचालित निरंतर संचालित होगा। ताकि लोगों को उपचार में सहूलियत मिल सकें। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आनंद मिश्रा ने बताया कि दीपावली को देखते हुए ओपीडी संचालन की विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं, एलडीएम राजदेव ने बताया कि जिले में 25 बैंकों की करीब 300 शाखाओं में शनिवार को पूर्व भांति कारोबार होगा। बैंक निर्धारित समय पर सामान्य रूप से खुले रहेंगे। इस दौरान सरकारी, अर्धसरकारी, निजी बैंक और सभी चिकित्सालयों में सामान्य कार्य होगा ताकि नागरिकों को बैंकिंग एवं स्वास्थ्य सेवाओं में कोई असुविधा न हो। संवाद
त्योहार में पानी, बिजली का रहे बेहतर इंतजाम : डीएम
गाजीपुर। शुक्रवार को शांति समिति की बैठक पुलिस लाइन में हुई। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि त्योहार के समय अपने-अपने क्षेत्रों में पानी, बिजली और साफ सफाई की व्यवस्था मुकम्मल रखें।उन्होंने बिजली निगम को निर्देश दिया कि जर्जर तार, खंभे व बिजली आपूर्ति को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। सभी उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारियों से कहा कि चिह्नित स्थानों पर ही पटाखे की दुकान लगाई जाए। पुलिस अधीक्षक डाॅ. ईरज राजा ने कहा कि जनपद में सभी स्थानों पर पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। सभी चौराहों पर पिकेट के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। इस मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, सीएमओ डॉ. सुनील पांडेय, जिला विकास अधिकारी सुभाषचंद्र सरोज आदि मौजूद रहे।