{"_id":"673bc36aeb2e9ea167ad0283297b5a61","slug":"bank-burglary-attempted-to-break-through-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में सेंधमारी, लाकर तोड़ने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में सेंधमारी, लाकर तोड़ने का प्रयास
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Fri, 07 Aug 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरदह थाना क्षेत्र के मटेहूं चट्टी पर स्थित काशी-गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक की शाखा में गुरुवार की रात सेंध काटकर चोर छह बैट्री उठा ले गए। चोरों ने तिजोरी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शाखा प्रबंधक ने रिपोर्ट
दर्ज कराई है। मटेहूं चट्टी पर काशी-गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक है। रोज की तरह गुरुवार की शाम भी कर्मचारी बैंक बंद कर घर चले गए। देर रात चोर बैंक के पीछे की दीवार में सेंध काटकर बैंक में घुस गए। इसके बाद स्टोर रूम का ताला
तोड़कर उसमें रखी छह बैट्री निकाल लिए। इसके बाद चोर कैश रूम के पास पहुंचे और अलार्म का तार काट काटने के बाद कैश रूम की कुंडी तोड़कर अंदर घुस गए। तिजोरी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। चोर
विज्ञापन
बैट्री लेकर जिस रास्ते से आए थे, उसी से बाहर निकल गए । शुक्रवार की सुबह जब बैंक कर्मचारी बैंक का ताला खोलकर अंदर गए तो देखा कि दीवार में सेंध मारी गई है। सामानों की पड़ताल की तो स्टोर रूम में रखी गई छह
बैट्रियां गायब थीं। शाखा प्रबंधक ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शाखा प्रबंधक से बातचीत करने के बाद मामले की छानबीन की। शाखा प्रबंधक आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि तिजोरी में मिले
निशान को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चोरों ने उसे तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बैैंक से सिर्फ छह बैट्री चोरी गई है। थाने में चोरी की तहरीर दे दी गई है।