फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ban imposed on recruitment

संविदा भर्ती पर लगी रोक हटी

Thu, 31 Mar 2016 11:38 PM IST
गाजीपुर
गाजीपुर Updated Thu, 31 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Ban imposed on recruitment
शासन ने स्वास्थ्य विभाग में संविदा कर्मियों की भर्ती पर लगी रोक हटा ली है। पिछले वर्ष विभाग के विभिन्न पदों पर संविदा कर्मियों की भर्ती के लिए साक्षात्कार कराया गया था। भर्ती प्रक्रिया में अनियमिता और भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर पर इसके कुछ दिन बाद ही भर्ती पर रोक लगा दी गई गई थी। तथा इसकी जांच कराई जा रही थी। जांच के दौरान भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की कोई अनियमितता नहीं मिलने पर संयुक्त सचिव ने परिवार कल्याण महानिदेशक को पत्र लिखकर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन



कई वर्षों से बंद पड़ी स्वास्थ्य विभाग में संविदा भर्ती प्रक्रिया शासन के निर्देश के बाद शुरू हुई थी। निर्देश के बाद विभाग की ओर से आयुष चिकित्सक, एएनएम, एलटी, फर्मासिस्ट और क्षय विभाग में खाली पड़े सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर के खाली पड़े पदों पर संविदा कर्मियों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। सभी पदों के लिए पूरे जिले से लगभग छह से सात हजार लोगों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन



विभाग ने साक्षात्कार समिति का गठन कर आवेदनकर्ताओं का साक्षात्कर बीते मई माह में कराया था।एक माह तक चली साक्षात्कार प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग भी कराई गई थी। साक्षात्कार के कुछ दिन बाद ही भर्ती प्रक्रिया में अनियमिता और भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर शासन ने बीते 29 सितंबर को रोक लगाते हुए जांच कमेटी गठित कर दी गई। शासन की ओर से गठित जांच कमेटी ने बीते दिसंबर और जनवरी माह में  संविदा भर्ती प्रक्रिया की जांच करने के साथ महत्वपूर्ण तथ्य भी अपने साथ ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जांच के दौरान पूरी संविदा भर्ती प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी नहीं मिलने पर संयुक्त सचिव ने महानिदेशक के साथ-साथ जिलाधिकारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक और मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि संविदा भर्ती पर लगी रोक समाप्त कर दी गई है। जल्द से जल्द संविदा भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण कर ली जाए।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed