फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ballia beat Kushinagar in quarterfinals

कुशीनगर को हराकर बलिया क्वार्टर फाइनल में

Tue, 28 Dec 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Ballia beat Kushinagar in quarterfinals
अमर शहीद शशांक सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को नेशनल इंटर कालेज के मैदान पर बलिया और कुशीनगर के बीच मैच खेला गया। इसमें बलिया ने कुशीनगर को मुकाबले में तीन रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

टास जीतकर कुशीनगर ने क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी बलिया ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 136 रन बनाए। टीम की ओर से विशाल ने सर्वाधिक 31, साहिल 21 और पंकज ने 19 रन बनाए। कुशीनगर की तरफ से आदित्य ने चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी कुशीनगर की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 133 रन ही बना पाई। अंतिम ओवर में जीतने के लिए कुशीनगर को 21 रन बनाने थे लेकिन सुजीत की शानदार पारी निरर्थक साबित हुई। वह आखिरी ओवर में 17 रन ही जुटा पाए। कुशीनगर की ओर से सुजीत ने नाबाद 49 एवं दिग्विजय ने 29 रन बनाए। बलिया की तरफ से मिथिलेश सिंह ने चार ओवरों में 28 रन देकर तीन और साहिल ने चार ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए विशाल को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। मैच में अंपायर अंकुर सिंह और रवि गुप्ता तथा कमेंट्री भोला यादव और विमलेश तिवारी ने की। स्कोरिंग राहुल वर्मा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed