{"_id":"5f6396168ebc3e7496481d01","slug":"balanced-and-nutritious-food-is-necessary-for-body-development-ghazipur-news-vns5478337113","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरीर के संपूर्ण विकास के लिए संतुलित और पौष्टिक भोजन जरूरी-एमएलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरीर के संपूर्ण विकास के लिए संतुलित और पौष्टिक भोजन जरूरी-एमएलसी
विज्ञापन
गाजीपुर। कृषि विज्ञान केंद्र एवं इफको के सहयोग से बृहस्पतिवार को पोषण माह के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का पोषण क्षमता विकास एवं बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पोषण माह का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आप माताओं एवं बहनों के बल पर ही एक स्वस्थ परिवार, समाज एवं देश की कल्पना की जा सकती है। शरीर के संपूर्ण विकास के लिए संतुलित और पौष्टिक भोजन की आवश्यकता होती है।
प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता एवं केंद्र के सह चेयरमैन अजीत कुमार सिंह ने कहा कि जीव, जंतु या व्यक्ति सभी को अपने दैनिक जीवन में विभिन्न क्रियाओं को करने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है। पोषण सप्ताह मनाने का मुख्य उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषण के महत्व पर जागरूकता बढ़ाना है। शैशवावस्था एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था के दौरान उचित पोषण बच्चों को जीवन में बढ़ने, विकास करने, सीखने, खेलने ओर समाज में योगदान करने योग्य बनाता है। पोषण माह का मुख्य उद्देश्य सभी बच्चों को सभी रूपों में कुपोषण से मुक्त करना है।
केंद्र के सीनियर साइंटिस्ट एंड हेड प्रभारी डॉ. वीके सिंह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य देश भर के छोटे बच्चों, किशोरियों और महिलाओं में कुपोषण तथा एनीमिया को चरणबद्ध तरीके से कम करना है।
विज्ञापन
स्नातकोक्तर महाविद्यालय के संयुक्त सचिव कृपाशंकर सिंह ने अलग-अलग ब्लाकों से उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रत्येक शिशु, किशोरी, महिला को पोषण की आवश्यकता है। शुन्य से 06 वर्ष तक के बच्चे, गर्भवती एवं धात्री माताओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में समयबद्ध तरीके से सुधार के लिए महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय पोषण मिशन का गठन किया गया है। इससे महिलाओं एवं बच्चों को उचित पोषण उपलब्ध कराकर उनकी आन्तरित ऊर्जा को मजबूत एवं शक्ति प्रदान की जा सकती है।
इस अवसर पर केंद्र के डॉ. डीके सिंह, डॉ. डीपी श्रीवास्तव, आशुतोष सिंह, डॉ. पीके सिंह, सुनील कुमार, कपिलदेव शर्मा, मनोरमा, सरिता राय, सीमा मौर्या, सीमा यादव, गिरजा देवी, अनिशा गुप्ता, मंजू सिंह, रमा पांडेय आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन ओमकार सिंह ने किया। इससे पहले सब्जियों के बीज का पैकेट आशीष श्रीवास्तव क्षेत्र प्रबंधक इफको के सौजन्य से वितरित किया गया।