{"_id":"3c1a2f08964fe73211e2825fe4858a89","slug":"bajayumo-workers-blew-effigy-of-cm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का पुतला
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sun, 29 Mar 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस भर्ती में धांधली को लेकर जिले में विरोध का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भाजुयमो कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंक गुस्से का इजहार किया।
बता दें पुलिस भर्ती में धांधली को लेकर छात्रों, अभ्यर्थियों और विभिन्न दलों की तरफ से विरोध का सिलसिला जारी है। रविवार सुबह भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ दर्जनों अभ्यर्थी बैनर-पोस्टर के साथ शिवमंदिर पर एकत्र हुए। इसके बाद प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला लेकर जुलूस निकला।
जुलूस विभिन्न रास्तों से होते हुए रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचा। यहां जुलूस में शामिल लोगों ने नारेबाजी के बीच पुतला को आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि पुलिस भर्ती में धांधली कर प्रदेश सरकार ने लाखों गरीब नौजवान युवकों के सपने को तोड़ने का काम किया है। कहा कि इस भर्ती प्रक्रिया की सीबीआई से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष राजू गुप्ता, राजकुमार, दिलीप जायसवाल, अंजनी बाबा, प्रेमप्रकाश नारायण, मनोज यादव, आकाश चौरसिया आदि मौजूद थे।