फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bail to the accused in the death of three brothers in a road accident

Ghazipur News: सड़क हादसे में तीन हमराही भाइयों की मौत के आरोपी को जमानत

Sun, 21 Apr 2024 02:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Bail to the accused in the death of three brothers in a road accident
वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के उगापुर (पंडापुर) गांव में सड़क हादसे में तीन हमराही (समाचार पत्र विक्रेता) चचेरे भाइयों की मौत के आरोपी बलिया के अपर मुख्य अधिकारी विंध्याचल सिंह कुशवाहा को जमानत मिल गई है। गाजीपुर के रसूलपुर, अंगुलिया गांव के मूल निवासी विंध्याचल को जिला जज संजीव पांडेय की अदालत ने एक-एक लाख रुपये की दो जमानत और बंधपत्र देने पर रिहा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार, ढकवां गांव निवासी अजगुत प्रसाद ने चौबेपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। अजगुत ने बताया कि 13 अप्रैल की सुबह उनके पुत्र संजीत कुमार अपने चचेरे भाई शैल कुमार व प्रमोद कुमार के साथ साइकिल से समाचार पत्र वितरित करने चौबेपुर जा रहे थे। रास्ते में गाजीपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने तीनों हमराही भाइयों की साइकिल पर टक्कर मारने के बाद उन्हें कुचल दिया था। हादसे में घटनास्थल पर ही संजीत और शैल की मौत हो गई थी। प्रमोद की मौत उपचार के दौरान 19 अप्रैल को अस्पताल में हुई थी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने बताया कि आरोपी विंध्याचल को चौबेपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed