फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   bahubali mla mukhtar ansari close aide nanhe khan pradhan arrested From ghazipur

गाजीपुर: बाहुबली मुख्तार अंसारी का बेहद करीबी नन्हे खां प्रधान गिरफ्तार, 25 हजार का था इनाम

Fri, 18 Jun 2021 04:55 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 18 Jun 2021 04:55 PM IST
सार

बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। गाजीपुर की करीमुद्दीनपुर पुलिस ने शुक्रवार को मुख्तार अंसारी गैंग के बेहद करीबी सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। मेहरूद्दीन उर्फ नन्हे खां मुख्तार का सहयोगी रहा है और अपराधिक गतिविधियों मे लिप्त रहता था।

विज्ञापन
bahubali mla mukhtar ansari close aide nanhe khan pradhan arrested From ghazipur
मुख्तार अंसारी का बेहद करीबी नन्हे खां प्रधान गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेल में बंद बाहुबली मुख्तार  अंसारी और उसके करीबियों पर यूपी पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। शुक्रवार को गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के महेंद गांव से मुख्तार  अंसारी के बेहद करीबी कहे जाने वाले नन्हे खां प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  महेंद गांव निवासी मेहरुद्दीन खां उर्फ नन्हे प्रधान के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन


करीमुद्दीनपुर पुलिस को सूचना मिली कि वह गांव में ही है। शुक्रवार सुबह क्षेत्राधिकारी राजीव द्विवेदी के नेतृत्व मे करीमुद्दीनपुर, बरेसर,नोनहरा, मुहम्मदाबाद थाने की फोर्स और पीएसी जवानों के साथ नन्हे खां प्रधान घर पर दबिश देकर उसे  गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर ने बताया की जिलाधिकारी के आदेश की अवहेलना करने पर गुंडा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर नन्हे खां को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


 बताया जाता है कि मेहरूद्दीन उर्फ नन्हे खां मुख्तार का सहयोगी रहा है। वह अपराधिक गतिविधियों मे लिप्त रहता था। जिलाधिकारी ने तीन माह पहले नन्हे खां को जिला बदर धोषित किया था। लेकिन इस आदेश की अवहेलना कर वह घर पर ही रह कर अपराधिक गतिविधियों में लगा हुआ था। मेहरूद्दीन ऊर्फ नन्हें खां महेंद गांव मे दो बार प्रधान रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान रहने के दौरान ही वह  मुख्तार अंसारी के संपर्क में आय़ा था। नन्हे खां प्रधान के  खिलाफ बलिया के चितबड़ागांव थाने और करीमुद्दीनपुर मे आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। कुछ महीने पहले  एडीजे कानून के निर्देश पर बलिया जिले के चितबड़ागांव और करीमुद्दीनपुर की पुलिस नन्हें खां के घर दबिश देने गयी थी लेकिन आरोपी फरार हो गया था।

तब चितबड़ागांव पुलिस उसके एक रिश्तेदार को अपनी गाड़ी मे बैठा कर ले जाने लगी थी। जिस पर प्रधान के समर्थकों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया था। घटना के बाद पुलिस प्रशासन सख्त हुई और उके द्वारा मगई नदी में निजी खर्चा से कराये जा रहे अवैध पुल निर्माण को ढहा दिया गया था। काफी दिनों से वह  फरार चल रहा था। नन्हे खां पर 25 हजार रुपये का इनाम  रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed