फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   badhi galan

बर्फीली हवा और कोहरे ने बढ़ाया गलन

Fri, 09 Dec 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 09 Dec 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
badhi galan
कोहरे से जन जीवन अस्त-व्यस्त - फोटो : अमर उजाला
सर्द हवा और कोहरे के कारण इन दिनों गलन में इजाफा हो गया है। शीतलहर के साथ हवा चलने से ठंड बढ़ गई जिससे लोग परेशान दिखे। शुक्रवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। ऐसे में अधिकतम तापमान 25 से लुढ़क कर 22.4 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले तीन दिनों तक यही स्थिति बनी रह सकती है। मौसम के जानकारों की माने तो आसमान में बादल के साथ कोहरा छाया रहेगा और सूरज के दर्शन भी नहीं  होंगे। 
विज्ञापन



ठंड ने गुरबत में जीने वालों की रोजी-रोटी छीन ली है। फुटपाथ दूकानदार से लेकर दिहाड़ी मजदूरी करने वाले ठंड से काफी प्रभावित हैं। खासकर रिक्शा चालक, मनरेगा मजदूर, खेती करने वाले किसान और मजदूर, रेलवे स्टेशन पर सामान ढोने वाले कुली, वाहनों पर खलासी का काम करने वाले युवक, निजी होटल, रेस्तरा और दूकानों पर दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोगों के लिए यह ठंड आफत बनी हुई है। हाड़कंपाने वाली ठंड के कारण आम जनजीवन के साथ ही पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। 
विज्ञापन



मौसम में आए बदलाव का असर पूरी तरह छंटने में अभी वक्त लगेगा। देर शाम सर्द हवा और कोहरे का असर बढ़ने से गलन तेज हो जा रही है। बाजार में सन्नाटा पसर जा रहा है। सड़कें सुनी हो जा रही है। लोग रजाई में दुबक जा रहे हैं। देर रात ठंड और गलन का असर सूर्य के निकलने तक बना रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्य की रोशनी  न निकलने तथा कोहरा छंटने में समय लग रहा है। कभी-कभी हवा चलने से लोगों को अधिक ठंड महसूस  हो रही है। शुक्रवार को पूरे दिन सूर्य बादलों में छिपे रहे। दोपहर बाद हल्की धूप खिलने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली। धूप निकलने के बाद भी सर्द हवा की वजह से गलन और ठंड अंदर तक चुभती रही। पिछले कई दिनों से ठंड में बढ़ोत्तरी का दौर जारी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed