फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Baba worship swing preparations

बाबा के पूजन की तैयारियां जोरों पर

Sun, 17 Jul 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sun, 17 Jul 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Baba worship swing preparations
बाबा के पूजन की तैयारियां जोरों पर
 बीस जुलाई से शुरू होने वाले सावन माह को लेकर लोगों में उमंग और उत्साह नजर आने लगा है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। शिवालयों की साफ-सफाई और मंदिरों में रंगाई-पुताई का काम प्रारंभ हो गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा की तैयारियों को लेकर मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन


पूरे सावन माह मरदह के महाहर धाम के साथ ही शहर के बड़ामहादेवा, बाबा अमरनाथ, चीतनाथ स्थित कोटेश्वर नाथ, लालदवाजा स्थित अभयेश्वर महादेव शिव मंदिर, अति प्राचीन शिव मंदिर मिश्रबाजार, करीमुद्दीनपुर क्षेत्र के असावर स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर, क़रीमुद्दीनपुर स्थित ऊंचाडीह नागेश्वर महादेव मंदिर, जमानिया के महेंवा गांव स्थित बाबा महेश्वरनाथ मंदिर के साथ जिले के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों पर पूरे सावन माह खासकर सोमवार को भक्तों की जलाभिषेक के लिए भीड़ उमड़ती हैै। अब जबकि सावन माह की शुरुआत  में दो दिन का समय शेष रह  गया है, मंदिरों में साफ-सफाई के साथ ही रंगाई-पुताई का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन



इस काम में जहां कई जगह समिति के लोग लगे हुए हैं, वहीं कई जगहों पर मंदिरों में मजदूरों को लगाकर मंदिर को चमकाने का कार्य कराया जा रहा है। मंदिरों में आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए मंदिर समिति के सदस्यों ने पूरी रणनीति तैयार कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed