{"_id":"b65c21e6e2850c5324f8cc2df6a324fb","slug":"awdihar-station-will-extend-passenger-amenities-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औड़िहार स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का होगा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औड़िहार स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का होगा विस्तार
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Thu, 06 Aug 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक सतीश के कश्यप ने बुधवार को औड़िहार जंक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान प्लेटफार्म एवं ट्रैक सफाई की व्यवस्था देख उनकी त्योरी चढ़ गई। महिला यात्री विश्रामालय एवं विश्रामालय के खुला
न रहने एवं पेयजल प्वाइंटों पर ठोंकी गई गुल्ली देख नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यात्री सुविधाओं में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक सतीश के कश्यप ने दिन में साढ़े नौ से दस बजे तक औड़िहार-जौनपुर प्रखंड के निरीक्षण से पहले औड़िहार जंक्शन का निरीक्षण किया। स्टेशन परिसर में प्लेटफार्म एवं ट्रैक सफाई को लेकर वह
विज्ञापन
असंतुष्ट दिखे। महिला प्रतीक्षालय एवं यात्री विश्रामालय के खुला न रहने एवं पेयजल के प्वाइंटों पर ठोंकी गई गुल्ली और ओवरब्रिज के प्वाइंट के पास खराब पड़ी टोटी की जगह ईंट रखकर पानी बंद करने को लेकर वह स्टेशन
अधीक्षक पर काफी नाराज रहे। यात्री विश्रामालय एवं महिला प्रतीक्षालय को बंद देख उन्होंने स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार भट्टाचार्य से उसे खुलवाने को कहा। महिला प्रतीक्षालय में उन्होंने शौचालय की साफ-सफाई और पेयजल की
जानकारी ली। दोनों प्रतीक्षालयों के भीतर प्रसारण का छोटा स्पीकर लगाने का आदेश दिया, जिससे भीतर के यात्रियों को ट्रेनों के आवागमन की जानकारी मिल सके। बुकिंग खिड़की के पास यात्रियों के बैठने के लिए बेंच एवं पंखा
लगवाने का निर्देश दिया। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पीसी जायसवाल, मंडल विद्युत इंजीनियर आरएस मल्ल, सीनियर निर्माण अधिकारी राकेश रंजन, मंडल यातायात निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, सहायक सुरक्षा
आयुक्त आरपीएफ उमेश कुमार सिंह एवं स्थानीय रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक एसके मिश्र तथा जीआरपी के रमेश कुमार सदल-बल मौजूद रहे।