{"_id":"6480cd675d0d850eb80cd8b4","slug":"avoid-open-content-see-closing-date-ghazipur-news-c-20-1-241812-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ंखुली सामग्री से बचें, बंद की तिथि देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ंखुली सामग्री से बचें, बंद की तिथि देखें
विज्ञापन
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर गोष्ठी में बोले सहायक आयुक्त खाद्य
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर सहायक आयुक्त खाद्य अजीत कुमार मिश्र ने खाद्य पदार्थ-सामग्री खरीदते समय उसके रंग, शुद्धता, गुणवत्ता आदि के साथ ही पैकेड सामग्री पर तिथि, समाप्ति की तिथि, वजन, उत्पादक फर्म का नाम एवं पता के संबंध में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत लाइसेंस-पंजीकरण प्राप्त प्रतिष्ठानों से ही खाद्य सामग्री का क्रय किया जाए। खुली खाद्य सामग्री की खरीद एवं सेवन से बचना चाहिए। कहा कि अधिक केमिकल, असुरक्षित रंग से युक्त एवं असुरक्षित प्लास्टिक कंटेनर में रखे गए खाद्य पदार्थों का सेवन न किया जाए।
गोष्ठी में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसपी यादव, श्रीराम यादव, राजीव सिंह, गोपालचंद, विरेंद्र यादव, गुड्डू केशरी, विजय वर्मा, अच्छेलाल कुशवाहा, अशोक अग्रहरि, परमजीत कुशवाहा, प्रमोद यादव, सोनू, नवीनचंद्र जायसवाल, नागमणि मिश्र, राकेश त्रिपाठी एवं बृजेश पांडेय आदि उपस्थित थे। सैदपुर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित गोष्ठी में लोगों को जरूरी जानकारी दी गई।