फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Avdpuri made very dainty ...

अवधपुरी अति रुचिर बनाई...

Fri, 14 Oct 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 14 Oct 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Avdpuri made very dainty ...
रामलीला में भरत मिलाप

विज्ञापन
हरिशंकरी की अति प्राचीन रामलीला में गुरुवार की रात श्री राम के अयोध्या वापसी की लीला हुई। राक्षसों का संहार करने के बाद श्रीराम ,सीता, लक्ष्मण  सहित अयोध्या वापस आने की बात सुनकर खुशी से अयोध्यावासी झूम उठते हैं और स्वागत में नगरी को  ध्वज-पताकाओं से आकर्षक ढंग  से  सजाते हैं। पुष्पक विमान से लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान, गुरु वशिष्ठ,  अंगद एवं सुग्रीव को लेकर श्रीराम अयोध्या के निकट विमान से  उतरते हैं।

 रास्ते में कई स्थानों पर रथ को रोककर कीर्तन-भजन का आयोजन किया गया। जैसे ही भगवान का रथ अयोध्या पहुंचा, अयोध्यावासियों में खुशी की लहर  दौड़ गई। लोग भगवान के स्वागत के लिए उमड़ पड़े।  श्रीराम के जय घोष  से अयोध्या नगरी गूंज उठती है। रामचबूतरा पर देर शाम  तक भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। इस मौके पर अध्यक्ष दीनानाथ गुप्ता, मंत्री ओमप्रकाश तिवारी बच्चा, उप मंत्री लव कुमार  त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष अभय कुमार अग्रवाल, योगेश कुमार वर्मा,  मेला प्रबंधक जैमिनी दत्त त्रिवेदी, उप प्रबंधक शिवपूजन तिवारी,  ओमनारायण सैनी आदि उपस्थित थे। देवकली संवाददाता के अनुसार श्रीराम मंच देवकली पर राजगद्दी की लीला हुई। भगवान  श्रीराम, लक्ष्मण, भरत ,शत्रुघ्न, मां सीता सहित भक्त हनुमान की भव्य झांकी  प्रस्तुत कर राजगद्दी दी गई। इसके बाद नाटक का मंचन  कलाकारों की तरफ से किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रभुनाथ  पांडेय, रामनरेश मौर्य, अरविंद लाल श्रीवास्तव, अर्जुन पांडेय, दयाराम  गुप्ता, अवधेश मौर्य, त्रिलोकीनाथ गुप्ता, रणधीर मौर्य, बेचन शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed