फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Auto-rickshaw overturns after losing control due to glare from a trailer's lights; Merchant Navy employee dies, two friends injured.

Ghazipur News: ट्रेलर की रोशनी पड़ी तो बेकाबू हुआ ऑटो पलटा, मर्चेंट नेवी में तैनात कर्मी की मौत, 2 दोस्त घायल

Sat, 22 Aug 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Auto-rickshaw overturns after losing control due to glare from a trailer's lights; Merchant Navy employee dies, two friends injured.
बेटे दीपक सिंह उर्फ चंदू की मौत के बाद ताड़ीघाट गांव स्थित आवास पर रोती-बिलखती मां उर्मिला सिंह
सुहवल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के मेदनीपुर स्थित एक निजी स्कूल से 100 मीटर दूर बृहस्पतिवार की रात ताड़ीघाट-बारा नेशनल हाईवे-124 सी पर ऑटो पलटने से मर्चेंट नेवी में तैनात दीपक सिंह उर्फ चंदू (28) की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक कृषि संबंधी कीटनाशक दवा लेने सुहवल गए थे। दवा लेकर लौटते समय सुहवल के तरफ जा रहे एक ट्रेलर के हेड लाइट की रोशनी से चालक ने ऑटो से नियंत्रण खो दिया और पलट गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि ताड़ीघाट गांव निवासी अनुराग सिंह ने जानकारी दी कि पड़ोसी दीपक सिंह उर्फ चंदू (28) साथी हर्ष पांडेय और सोनू सिंह गांव से ऑटो से कृषि संबंधी कीटनाशक दवा लेने सुहवल गए थे। दवा लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान मेदनीपुर से सुहवल की तरफ उक्त हादसा हो गया। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने तीनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने दीपक सिंह उर्फ चंदू को मृत घोषित कर दिया। जबकि हादसे में घायल सोनू सिंह को डॉक्टरों ने उपचार के बाद छोड़ दिया। जबकि घायल हर्ष पांडेय की हालत गंभीर होने के उनका इलाज चल रहा है। अनुराग सिंह ने बताया कि दीपक दो भाइयों में सबसे छोटा था। काफी मिलनसार स्वभाव के दीपक की मौत की जानकारी गांव में मातम छा गया। पिता राजकांत सिंह घर पर ही रहते हैं। मां उर्मिला सिंह और परिजनों के रोने-बिलखने से ग्रामीणों की भीड़ दरवाजे पर जुटी हुई थी। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि ऑटो पलटने से एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दो घायल हुए हैं। एक घायल का उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। मृतक की मां उर्मिला सिंह की ओर से मिली तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मर्चेंट नेवी में तैनात था दीपक
ताड़ीघाट निवासी पड़ोसी अनुराग सिंह ने बताया कि दीपक सिंह करीब 15 दिन पहले मुबंई से घर आए थे। वह मुंबई में मर्चेंट नेवी में तैनात थे। इनके बड़े भाई चंदन सिंह भी मर्चेंट नेवी में तैनात हैं। वर्तमान वह मालवाहक जहाज को लेकर स्पेन जा रहे हैं। हालांकि, घटना की जानकारी बड़े भाई चंदन को दे दी गई है। इधर परिजनों के बिलखने-रोने से गांव में मातम पसरा हुआ है।

बेटे दीपक सिंह उर्फ चंदू की मौत के बाद ताड़ीघाट गांव स्थित आवास पर रोती-बिलखती मां उर्मिला सिंह

बेटे दीपक सिंह उर्फ चंदू की मौत के बाद ताड़ीघाट गांव स्थित आवास पर रोती-बिलखती मां उर्मिला सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed