फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Auto overturns out of control, woman dies, five injured

Ghazipur News: अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो महिला की मौत, पांच घायल

Thu, 23 Jan 2025 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Auto overturns out of control, woman dies, five injured
सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम अनियंत्रित ऑटो पलट जाने के कारण एक महिला की मौत हो गई। जबकि ऑटो में सवार अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जंगीपुर थाना क्षेत्र के अरसदपुर निवासी छोटे लाल की पत्नी गीता देवी (35) कामाख्या धाम दर्शन पूजन करने के लिए ऑटो से आई हुई थीं। वापस लौटते समय करहिया गांव के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन

ऑटो में दबने से गीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। साथ ही ऑटो में सवार अन्य पांच लोग दीपक (5), विमल कुमारी (20), चुलबुल (18), अर्जुन (12) व मनीष घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों एवं आसपास मौजूद लोगों के द्वारा आनन- फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने गीता देवी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन शव को लेकर चले गए। गहमर कोतवाल राम सजन नागर ने बताया कि हादसे के बारे में कोई जानकारी नहीं है। सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed