फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Auto mechanic's body found in wheat field

गेंहू के खेत में मिला आटो मिस्त्री का शव

Mon, 04 Apr 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Auto mechanic's body found in wheat field
गाजीपुर। शहर कोतवाली के बिंदवलियां गांव स्थित गेहूं के खेत में शनिवार की देर रात आटो मिस्त्री का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। वह दो दिनों से घर से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी रामबदन सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। परिजनों से मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

बिंदवलियां गांव निवासी दीपक कुमार (38) आटो मिस्त्री था। वह किसी दुकान पर रहकर वाहन बनाने का काम करता था। देर शाम ग्रामीण गेंहू के खेत में उसका शव देखकर शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। वहीं परिवार के लोग भी पहुंच गए और आटो मिस्त्री का शव देखकर बिलखने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना मिलने पर कोतवाल विमलेश मौर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर ही घर से बाहर रहता था। दो दिन पूर्व भी घर से कही गया था। इधर संदिग्ध परिस्थितियों में आटो मिस्त्री का शव मिलने की जानकारी होते ही एसपी रामबदन सिंह और सीओ ओजस्वी चावला भी पहुंच गए। एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद परिजनों स पूछताछ की। साथ ही मातहतों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। इस संबंध में कोतवाल विमलेश मौर्या ने बताया कि मृतक आटो मिस्त्री था। वह अक्सर ही घर से गायब रहता था। मृतक दो दिनों से घर नहीं आया था। परिजन भी इस मामले में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed