फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Auto drivers strike to stop recovery

आटो चालकों ने किया हड़ताल, वसूली बंद करने की मांग

Wed, 21 Oct 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Auto drivers strike to stop recovery
जंगीपुर। आटो एसोसिएशन के बैनेर तले चालकों ने बुधवार को बैरियर मोड़ के पास आटो खड़ा कर हड़ताल कर दिया। इससे जंगीपुर से रौजा जाने वाले राहगीर परेशान हो गए। संघ के पदाधिकारियों ने सदर एसडीएम को पत्र सौंपकर वसूली बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन

जंगीपुर टेम्पू संघ ने सर्वदलीय युवा संघर्ष समिति के महासचिव भरत शर्मा के नेतृत्व में नगर के बैरियर मोड़ के पास टेम्पो खड़ा कर हड़ताल कर दिया। वही नगर चेयरमैन विजयलक्ष्मी गुप्ता के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। टेम्पू चालकों का नेतृत्व कर रहे भरत शर्मा ने कहा की शासन द्वारा नगर पालिका सहित नगर पंचायतों में हो रहे पार्किगिं वसूली को बंद करा दिया गया। आरोप लगाया कि फिर भी टेम्पो चालकों से जबरदस्ती ठेकेदारों व नगर चेयरमैन की मिलीभगत से प्रति चक्कर दस रुपया अवैध वसूली किया जा रहा है और टेम्पो चालकों द्वारा इसका विरोध करने पर ठेकेदार आए दिन मारपीट करता है।
विज्ञापन

चेतावनी देते हुए कहा की नगर पंचायत द्वारा अगर जल्द से जल्द वसूली नहीं रोकी गई तो चालक आने वाले दिनों में मुख्य मार्ग जाम करने को बाध्य होंगे। इस दौरान गोपाल यादव, सोनू, राजकुमार पांडेय, हरिकेश, सुनील, भोलू, मनोज, सुरेंद्र, बब्बन, सुरेंद्र, विजय, गयासुद्दीन, छोटू, मनोज चालक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed