फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Audi car attached to Mukhtar's benami property

मुख्तार की बेनामी संपत्ति ऑडी कार कुर्क

Wed, 23 Jun 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Audi car attached to Mukhtar's benami property
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हंटर लगातार संगठित अपराध करने वाले अपराधियों एवं उनके परिजनों के खिलाफ चल रहा है। बुधवार को सीओ सिटी ओजस्वी चावला के नेतृत्व में नगर के सैय्यदबाड़ा स्थित आफसा अंसरी के घर पहुंची पुलिस टीम ने आईएस 191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्ति ऑडी कार कुर्क की। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से अपराध जगत में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

सीओ सिटी ओजस्वी चावला ने बताया कि कुर्क की गई ऑडी कार मुख्तार अंसारी की बेनाम संपत्ति है। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन विकास कंस्ट्रक्शन के नाम पर है। इस कंपनी में 60 प्रतिशत की हिस्सेदारी मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी की है। जबकि मुख्तार के दोनों साले अनवर सहजाद एवं सरजील रजा की 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। कंपनी के नाम से वाहन पंजीकृत होने से यह मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्ति में शामिल है। कुर्की की कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत की गई है। ऑडी कार की कीमत बाजार में करीब 31 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed