फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Atwa Halt will be completed by December

अटवा हाल्ट दिसंबर तक पूरा होगा

Sun, 13 Aug 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Sun, 13 Aug 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Atwa Halt will be completed by December
फतेहपुर अटवा हाल्ट का बटन दबाकर शिलान्यास करते संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा।
रविवार को सिटी रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में केंद्रीय संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने बताया कि फतेहपुर अटवा हाल्ट का कार्य दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। गाजीपुर-ताड़ीघाट के बीच गंगा नदी पर बन रहे रेल कम सड़क पुल का निर्माण तीन वर्ष के अंदर पूरा होगा।
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने गाजीपुर से आनंद विहार जाने वाली सुहेलदेव एक्सप्रेस को सप्ताह में छह दिन तथा गाजीपुर से बांद्रा टर्मिनस जाने वाली ट्रेन को सप्ताह में दो दिन चलाने की औपचारिक शुरुआत की। पहले सुहेलदेव एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन और बांद्रा टर्मिनस ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलती थी। उन्होंने सिटी रेलवे स्टेशन पर आरवीएनएल के गेस्ट हाउस की आधारशिला रखी। बताया कि इसके निर्माण में पांच करोड़ रुपये लगेंगे। इसमें आठ सूट होंगे। जिले के अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान विधान परिषद सदस्य केदारनाथ सिंह, विशाल सिंह चंचल, विधायक अलका राय, डॉ. संगीता बलवंत, पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एसपी त्रिवेदी, आरवीएनएल के सीएमडी सतीश अग्निहोत्री, डीआरएम एसके झा, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, प्रभुनाथ चौहान, इफको निदेशक राजकुमार त्रिपाठी, डीसीएफ के अध्यक्ष विजयशंकर राय, पीआरओ अशोक कुमार, काशी प्रांत के उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, सुनील सिंह, प्रो. ज्ञान सिंह, नरेंद्रनाथ सिंह, राजेश्वर सिंह, शशिकांत शर्मा, ओम प्रकाश राय आदि उपस्थित थे। संचालन पूर्वोत्तर रेलवे के चीफ पीआरओ संजय यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed